Saturday, July 22, 2023

विद्यालय में चपरासी की नौकरी देने के नाम पर ऐंठ लिए तीन लाख ।

विद्यालय में चपरासी की नौकरी देने के नाम पर ऐंठ लिए तीन लाख ।

मांगने पर अब दे रहे जान से मारने की धमकी।

तीन साल बीतने के बाद भी नही दी नौकरी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी कस्बा जीयनपुर ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जीयनपुर कस्बा निवासी स्कूल संचालिका श्रीमती पत्नी संतविजय यादव उनके पुत्र साहिल यादव एवं अभिनव यादव पुत्र गण संत विजय यादव द्वारा आखीपुर विद्यालय में चपरासी की नौकरी देने के नाम पर 19 फरवरी 2020 को तीन लाख रुपए लेकर 1 माह में नौकरी देने को कहा पर 3 साल बीतने के बाद भी अब तक नौकरी नहीं दी और ना ही पैसा लौटाया। जिस पर अजीत सिंह द्वारा बार-बार रुपया मांगा जाता रहा और रुपये नहीं दियें।जबकि रुपये बकायदा नोटरी स्टैंप पेपर पर लिखकर लिए गए हैं। उसके बावजूद अब तक न नौकरी दी गई और नहीं मांगने पर पैसा लौटा रहे है। ऊपर से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं कि दोबारा एक पैसा मांगने आए तो ठीक नहीं होगा। जिसको लेकर जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई। जिस पर जीयनपुर पुलिस द्वारा तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है। पूर्व में भी धोखाधड़ी कर रुपया लेने और हड़पने का मुकदमा तीन- चार लोगों ने दर्ज कराया था और उसके बाद भी तीनों लोगों का रुपया हड़पने का मामला प्रकाश में आया था।

No comments:

Post a Comment