न्यायालय के आदेश पर हत्या कर तथ्य छुपाने का मुकदमा दर्ज।
लगभग डेढ़ साल पूर्व नहर के किनारे मिली थी महिला का शव।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली के छिड़ी जमीन छिड़ी बांसगांव निवासी एक व्यक्ति पर महिला की हत्या करने और हत्या के बाद तथ्यों को छिपाने का मुकदमा शनिवार को पुलिस ने दर्ज किया। मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली के छिड़ी जमीन छिड़ी बांसगांव में 17 फरवरी 2022 को निशा विश्वकर्मा पत्नी अश्विनी विश्वकर्मा सुबह गांव के बाहर मंदिर के तरफ टहलने गई थी।काफी देर के बाद घर नहीं लौटी तो स्वजन उसे ढूंढने निकले लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। 18 फरवरी को 2022 को निशा की लाश गांव से थोड़ी दूर पर नहर के किनारे पड़ी हुई थी। इस संबंध में मृतका के ससुर सुभाष चंद्र शर्मा ने जीयनपुर कोतवाली में शिकायत किया की उसके गांव का ही रितेश विश्वकर्मा पुत्र धर्मेंद्र विश्वकर्मा उसकी पुत्री से मोबाइल पर अक्सर बात करता था। इसकी जानकारी मेरी बहू निशा विश्वकर्मा को लगी तो उसने पुत्री से मोबाइल छीन लिया। बावजूद इसके रितेश मेरी पोती कुसुम से छुप छुप कर बातें करता रहा। रितेश बात ना करने पर मेरी पोती कुसुम को धमकी देता था कि अगर उसकी मां रास्ते में आई तो उसकी जान ले लूंगा। सुभाष चंद्र विश्वकर्मा का आरोप है कि घटना के समय ही पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय में वाद दाखिल करना पड़ा। कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रितेश विश्वकर्मा के विरुद्ध हत्या करने और हत्या कर तथ्यों को छिपाने का केस दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment