Sunday, July 23, 2023

युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगाने का मुकदमा हुआ दर्ज।

युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगाने का मुकदमा हुआ दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति ने रविवार को जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि में प्राइवेट गाड़ी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। 18 जुलाई को मेरे गांव का पवन राम मेरी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया। में उसके घर पूछने गया तो उन लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया।मुझे आशंका है कि मेरी  बच्ची के साथ कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पवन राम के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश में जुटी हुई है। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment