Monday, July 10, 2023

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली,मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच में जुटी।

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली गंभीर रूप से घायल।

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली,मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कटेचा गांव के पुलिया भठ्ठे के पास पुरानी रंजिश को लेकर घर जा रहे युवक को मारी गोली गंभीर रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार राजेश यादव पुत्र दलसिंगार यादव उम्र 35 साल निवासी कालिकापुर ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अपने भाई विजय यादव को रविवार की रात 8:00 बजे के करीब मालटारी बाजार छोड़ने गया हुआ था। भाई को छोड़कर घर वापस आते समय कटेचा गांव पुलिया भट्ठे के पास पुरानी रंजिश को लेकर मेरे गांव के कालिकापुर निवासी जितेंद्र यादव पुत्र श्याम देव यादव द्वारा जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर कट्टे से फायर किया गया जो गोली मेरे दाहिने पैर के जंघे में लग गई। जिसमें में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि नेवासा और पैसे के लेनदेन को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। मुकदमा दर्जकर लिया गया है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment