Thursday, July 20, 2023

जमीन का परमिशन दिलाने के नाम पर दो लाख चालीस हजार हड़पा,मुकदमा दर्ज।

जमीन का परमिशन दिलाने के नाम पर दो लाख चालीस हजार हड़पा,मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

 आजमगढ़।
 सगड़ी महाराजगंज थाने के बैदारा गांव की निवासी होमगार्ड अंगद यादव ने एक व्यक्ति पर जमीन का परमिशन दिलाने के नाम पर 2 लाख चालीस हजार हड़पने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। होमगार्ड अंगद यादव ने जीयनपुर कोतवाली के हरई इस्माइलपुर निवासी रामअवतार यादव उर्फ बुड़ावन को अनुसूचित जाति की जमीन को बेचने के लिए परमिशन दिलाने के नाम पर ₹240000 दिया था। काफी दिन हो जाने के बाद भी राम अवतार यादव अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन का परमिशन नहीं दिला पाया। होमगार्ड ने जब  अपना पैसा मांगना शुरू किया तो रामअवतार ने उसे पैसा देने के बजाय चौकीदार की नौकरी से ही हटवाने की धमकी देने लगा।  तहरीर देकर अंगद यादव ने कहा कि वह निहायत गरीब आदमी है और होमगार्ड की नौकरी से ही उसका पूरा परिवार चलता है।उसके पिता इसी सदमे से काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो राम अवतार यादव जिम्मेदार होंगे। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि अंगद यादव की तहरीर पर रामअवतार यादव  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment