थाना समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सुनी फरियादियों की फरियाद।
थाना समाधान दिवस पर 21 प्रार्थना पत्र आए मौके पर 1 का निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी थाना समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता व क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला और जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने की जनसुनवाई कूल 21 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 1 का निस्तारण किया गया। शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर थाना समाधान दिवस का आयोजन सुबह 10:30 बजे किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी और क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने दोपहर 1:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर जनसुनवाई की इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र में राजस्व कर्मी को बुलाकर जानकारी ली गई। वही त्वरित रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजा गया। थाना समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों के रजिस्टर का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए थाना समाधान दिवस पर कुल 21 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें में मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित रहे। वही मौके पर 1 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर मुख्य रूप से जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,एस आई माया पति पान्डेय,देवेंद्र कुमार सिंह,रामगोपाल त्यागी सहित राजस्व विभाग के लेखपाल व कानूगों जिसमें राकेश कुमार पान्डेय,रामसागर सोनी,विनोद गुप्ता,प्रदीप श्रीवास्तव, कैलाश यादव सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment