Wednesday, July 26, 2023

पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक जीयनपुर को किया निलम्बित।

पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक जीयनपुर को किया निलम्बित।
 
चालान के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप।

जीयनपुर बाजार के व्यापारियों ने कई बार किया था टीएसआई की  शिकायत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर तैनात टीएसआई को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जीयनपुर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक उपनिरीक्षक रामअधार पाल को निलम्बित कर दिया। उनके विरुद्ध वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को चालान के नाम पर डरा धमकाकर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार ने बताया कि जीयनपुर कस्बे में तैनात ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक रामअधार पाल द्वारा तीन पहिया वाहनों को लाइन में लगवाने के नाम पैसा वसूली का मामला सामने आया है। साथ ही स्थानीय लोगों को चालान के नाम डरा धमकाकर पैसे की वसूली का भी आरोप है। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा टीएसआई रामअधार पाल को निलम्बित कर दिया गया है। रामअधार पाल पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। मामला सही पाये जाने पर कठोर से कठोर विभागीय कार्रवाई की जायेगी।अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में ही इस बात की हिदायत दी जा चुकी है कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। वही जीयनपुर के व्यापारियों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई थी। उसके बाद भी मनमाने ढंग से इनके द्वारा वसूली की जा रही थी। जीयनपुर बाजार के दुकानदारों का कहना है कि आस पास के रहने वाले लोग भी बाजार में चालान के डर से दुकानों पर समान लेने नही आते थे। जिसकी शिकायत जीयनपुर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,डब्लू गुप्ता सहित संभ्रांत व्यक्तियों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा से की। मनीष मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को चालान के नाम पर मनमाने ढंग से पैसा वसूलने की शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने जीयनपुर के व्यापारियों से अवैध वसूली करने का विडियो मांगा विडियो के आधार पर जीयनपुर में तैनात टीएसआई रामअधार पाल को निलंबित कर जांच की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment