एसडीएम सगड़ी ने नाविकों को बचाव राहत सामग्री बांटा।
बाढ़ से निपटने के बचाव की तैयारियों का लिया जायजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी सरयू नदी की संभावित बाढ़ से निपटने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने बाढ़ क्षेत्र के नाविकों को बचाव राहत किट वितरित किया। बाढ़ के समय लोगों को त्वरित राहत देने की तैयारियों की समीक्षा की। सरयू नदी के कटान स्थल गागेंपुर का निरीक्षण भी किया। सगड़ी तहसील के देवाराचंल में लगभग प्रतिवर्ष सरजू नदी की बाढ़ का कहर जुलाई से लेकर सितंबर तक चलता है। तहसील के 125 में से लगभग 68 गांव सरयू नदी की बाढ़ के समय चारों तरफ से घिर जाते हैं। मकानों का गिरना और उपजाऊ जमीन का नदी की धारा में विलीन हो जाना आम बात है। जन धन की सुरक्षा के लिए प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च होते हैं। मंगलवार को देर शाम उपजिलाधिकारी ने दर्जनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नाविकों को रस्सी,लाइफ जैकेट,सर्च लाइट, चिकित्सा की पतवार और बल्ली वितरित किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कुल 108 नाविकों को बचाव राहत किट देकर इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि बाढ़ के समय नाविक पानी से घिरे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा सके। राजस्व कर्मियों के साथ उन्होंने बैठक कर बाढ़ के समय आने वाली परेशानियों और उससे बचाव के उपायों की भी समीक्षा की। इस दौरान दर्जनों नाविक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment