Saturday, July 15, 2023

प्रदेश सरकार गरीबो के हित में कर रही कार्य::सुर्य प्रताप शाही

प्रदेश सरकार गरीबो के हित में कर रही कार्य::सुर्य प्रताप शाही

बनकटिया गांव में लगाई गई चौपाल।

बुके एव स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत बनकटिया गांव में सरकार चली गांव की ओर के तहत कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्रामीणों प्रशासन के बीच चौपाल लगाई गई। इसके पूर्व काँखभार बाजार में हाईमास्क लाइट का शुभारंभ किया। उसके उपरांत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प एव दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके व श्रीराम मंदिर के चित्र का स्मृति चिन्ह एव अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कभी गांवो में ऐसी चौपाल नही लगी है। यह सरकार आप की सरकार है। प्रधानमंत्री एव योगी की सरकार आप है जो योजनाए चलाई जा रही है वह आप के पास पहुंच रही है। अथवा नही हम ये जानने आये है। 60 वर्ष से जो सरकार चली योजनाए जमीन पर नही आई पर योगी मोदी की सरकार की योजना जमीन पर है। दुनिया की कोई सरकार नही है जो साढ़े चार करोड़ लोगों को भोजन निशुल्क दे रही है। हर घर राशन भेजने का काम किया है। आज मोदी जी का एक एक रुपया पीएम किसान का पैसा हर घर पहुंच रहा है जो भी योजनाओं का पैसा है वह सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। उस पैसे को कोई भी कर्मचारी नही निकाल सकते हर घर को बिजली पहुंचाई और लोग मिट्टी का तेल भूल गए। 20 करोड़ महिलाओ के जन धन खातों में पैसा भेजा गया। एक लाख 37 हजार शौचालय सहित पक्का मकान देने का वादा पूरा हो रहा है। कोई भी गरीब व्यक्ति बिना पक्के मकान का नही रह सकता सभी को छत मिलेगा। नल से जल की व्यवस्था की गई गई जिससे रोग कम हो और मछर रहित रोगों को रोका जाय चंदा से ट्रांसफार्मर लगते थे। पर अब मजाल नही है कि कोई पैसा ट्रांसफार्मर का ले ले। अपनी गन्दगी अपने से साफ करे। आज हम चन्द्रमा पर जा रहे है दुनिया का हम पहला देश बनने जा रहे है। चौपाल के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।एव सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य विकास परक जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी गयी।
वही उन्होंने किसानों को मोटे अनाज की कुल 8 लोगो को मिनी किट वितरित की गई। जिसमें श्रीराम चौहान, शिवमूरत,सुदर्शन,मुराती,सीमा,रम्भा राय,गोविंद सिंह,दुर्गावती आदि रहें। कई ने शौचालय नही बनने की शिकायत एव राशन कार्ड नही बनने की शिकायत किया। सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्त ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि शौचालय,आवास,पेंशन,पी एम किसान योजना एव अन्य योजनाओं के बारे में कहा कि ब्लॉक के जो भी अधिकारी और कर्मचारी तहसील स्तर पर है तो उसकी उन विभागों से सूची बना कर गांव में ही समस्याओं का निस्तारण करें। लोगो को दौड़ना भागना न पड़े। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाए चलाई जा रही है। वह आप के बीच पहुंचे और लाभ मिल सके। समस्त ग्राम पंचायत की नियुक्ति हुई है जो भी प्रमाण पत्र है। वह पंचायत सहायक द्वारा किया जायें। जल्द ही जनपद में 57 लाख 75 हजार वृक्ष लगाए जाएंगे। ग्रामीणों द्वारा भी कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए जाय। जनपद बाढ़ से पीड़ित रहता है हम बाढ़ से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बारिस में मछर से रोग एव अन्य रोग पनपते है। जिसके लिए साफ सफाई आदि बिना आप सब के सहयोग से नही होगी। सरकार की मनशा है कि हर बच्चा स्कूल जाय यदि कोई बच्चा स्कूल नही जा रहा है तो उसे स्कूल भेजे। अब कोई कारण नही है कि वह स्कूल न जाय सरकार स्कूल चलो अभियान चला रही है। स्कूलों में ड्रेस,भोजन पुस्तक सभी निशुल्क मिल रहे है। कौशल विकास द्वारा विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस मिशन से रुचि के अनुसार जुड़ कर नौकरी एव रोजगार हासिल करे उन्होंने समस्त लोगो से पेड़ लगाने की अपील की अंत मे उन्होंने ने बरगद,पीपल,आम पाकड़ आदि वृक्ष का रोपड़ किया। मौके पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य,सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता,सहित जनपद के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।मनीष मिश्रा,जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, सन्तोष सिंह,सन्तोष सिंह टीपू, दिवाकर सिंह,संचालन विजय पटेल ने की।

No comments:

Post a Comment