चोरी के बुलेट मोटर साइकिल के साथ चोर गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार। अशोक कुमार सिंह पुत्र श्रीशंकर सिंह ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाउंड्री में रखा बुलेट मोटरसाइकिल दो पहिया गाड़ी जिसका नंबर UP 53 BU 5656 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। प्रार्थना पत्र के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 379 IPC बनाम अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह को दी गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त विकास राव पुत्र राधेश्याम निवासी कोलकी चरमरसन थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर का नाम प्रकाश में आया अभियुक्त को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ रौनापार जाने वाले नहर पुलिया के पास से समय करीब 5:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस ने चालान मा0 न्यायालय भेज दिया।
No comments:
Post a Comment