बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में मासिक बैठक।
हमें अजमतगढ़ को समय से निपुण बनाना है:: कुलदीप नारायण सिंह।
बच्चों की उपस्थिति पर दिया गया जोर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह के अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक के समस्त प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 17 बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने कहा यू डायस प्लस पोर्टल पर बच्चों का डाटा पूर्ण कर लिया जाए, शिक्षक क्लास मैपिंग,निपुण भारत मिशन द्वारा संचालित समस्त गतिविधियों को किया जाये परिवार सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करना एवं ऑनलाइन करने की स्थिति डीबीटी आधार प्रमाणीकरण की क्या स्थिति है इसके बारे में जानकारी ली गई। वही नवीन नामांकन कराना एवं प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। शारदा में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन और नामांकन हर हाल में किया जाए। पुस्तक वितरण,कार्य पुस्तिका का वितरण सुनिश्चित किया जाए। काया कल्प योजना अंतर्गत 19 इंडिकेटर की स्थिति की जानकारी ली गई जो कार्य अधूरे उनको पूरा करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय की स्वच्छता सुसज्जित कर प्रिंट मैटेरियल दीवारों पर चस्पा किया जाए। नवोदय फार्म अधिक से अधिक बच्चों का ऑनलाइन कराया जाय। वृक्षारोपण के तहत 22 जुलाई को व्यापक वृक्षारोपण का आयोजन किया गया है। जिसमें शपथ भी दिलाना अनिवार्य है। कुल 17 बिंदुओं पर चर्चा की गई। आगे उन्होंने कहा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जो शिक्षक कार्य पूरा नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजमणि शर्मा,विमल प्रकाश,कमलनयन यादव,अनिल मिश्र,कुसुम पांडेय, जितेंद्र राय,राजेंद्र मौर्य,धन्नजय सिंह,अवधेश यादव,राम सिंह, जर्रार हुसैन,प्रदीप प्रजापति, जसवंत कुमार,नीरज प्रजापति, श्रवण कुमार,वीरेंद्र कुमार शाही, नूर आलम,अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment