केशवपुर जंगल के पास अचेत अवस्था में मिला युवक।
शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास शनिवार को देर शाम अचेत अवस्था में मिला युवक। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बेहोश व्यक्ति की शिनाख्त कराने में लगी रही।
शनिवार को देर शाम केशवपुर जंगल से कुछ दूर स्थित एक खेत में बेहोशी की हालत में युवक पड़ा हुआ था। भैंस चरा रहे युवकों ने उसे देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बेहोश युवक को एक स्थान पर रखी और शिनाख्त कराने का प्रयास करती रही। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिले युवक की शिनाख्त कराई जा रही है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक बेहोशी की हालत में मिले युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
No comments:
Post a Comment