Sunday, July 16, 2023

पड़ोसियों ने मारपीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज।

पड़ोसियों ने मारपीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजगरा गांव में पड़ोसियों के द्वारा घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज। मुकेश विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम अजगरा ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पड़ोसी विमलेश पुत्र कुल्लू, शंभूनाथ पुत्र कुल्लू,गायत्री पत्नी विमलेश,माधुरी पत्नी शंभूनाथ व आकांक्षा पुत्री शंभूनाथ निवासी अजगरा के द्वारा हमारे घर में घुसकर हमारी पत्नी नीलम व बहन और छोटे भाई उत्कर्ष को घर में घुसकर लाठी डंडा ईट पत्थर से मारपीट कर सिर फोड़ दियें। जिसमें हमारे परिवार के लोगों को गंभीर चोटे आई है। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्यवाई में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment