सगड़ी के बाढ़ पीड़ितों को त्वरित राहत देना होगी प्राथमिकता:: एसडीएम
आपसी सामंजस्य से होगा समस्याओं का निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका के समय बाढ़ प्रभावितों को त्वरित राहत देना हमारी प्राथमिकता होगी। बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित कर वादों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। तहसील दिवस पर लंबित वादों का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान होगा। मंगलवार को पद ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए एसडीएम ने कहा कि जनपद की सबसे बड़ी तहसील की वर्तमान समस्या बाढ़ है। बाढ़ चौकियों को तुरंत सक्रिय कर कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। बाढ़ क्षेत्र में नाविक,नाव की उपलब्धता और राशन वितरण के लिए बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।योजनाबद्ध तरीके से बाढ़ पीड़ितों को त्वरित राहत मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित कर वादों का निस्तारण समय सीमा के अंदर नियमानुसार किया जाएगा। कर्मचारियों को भी जनहित के कार्यों को प्रमुखता के साथ निस्तारित करने की हिदायत दी जाएगी। जनहित के मुद्दों पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
No comments:
Post a Comment