Saturday, June 3, 2023

गवाह को कोर्ट में गवाही से रोकने के लिए मिली जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज।

गवाह को कोर्ट में गवाही से रोकने के लिए मिली जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज। 

307 के पुराने मुकदमे में गवाही करने पर मिली जान से मारने की धमकी।

जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी को 307 के एक पुराने मुकदमे में कोर्ट में गवाही ना करने को लेकर मिली जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज।
जानकारी के अनुसार अंजान शहीद गांव निवासी रिजवान अहमद पुत्र इरफान ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 194/10 धारा 307 के एक पुराने मुकदमे में कोर्ट में गवाही ना करने को लेकर गांव के ही अशरफ पुत्र एकलाख निवासी अंजाम शहीद ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि हमारे मुकदमे में गवाही की तो जान से मार दूंगा। पूर्व में हमारे घर के एक लड़के को अशरफ द्वारा दौड़ाकर गोली मारी गई थी। जिसमें हम गवाह हैं। कोर्ट में गवाही से रोकने के लिए अशरफ द्वारा बार-बार जान से मारने की धमकी दी जाती है। वही अशरफ द्वारा कहा जाता है कि कुंटू सिंह को छूट के आने दो तब तुम लोगों को समझाएंगे। अशरफ मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है। जिससे गांव के लोग डरते हैं। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment