Thursday, June 1, 2023

गौशाला की बाड़ तोड़ने पर दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

गौशाला की बाड़ तोड़ने पर दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के काजी की डीघवनिया गांव में गौशाला की बाड़ में लगें पिलर और तार तोड़ने पर दो महिलाओं के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया। गांव के प्रधान इंद्रदेव यादव पुत्र लालजी यादव ने जीयनपुर कोतवाली में बुधवार को तहरीर देकर कहा कि मेरी ग्राम सभा में गाटा संख्या 266 में गौशाला का निर्माण हुआ है।जिसमें गाय रहतें हैं। गांव के लेखपाल द्वारा पैमाइश कर के पिलर और तार लगाया गया था। 31 मई को मेरे ही गांव की सुनीता पत्नी रामकृपाल और अंकिता पुत्री रामकृपाल ने पिलर और तार को तोड़ दिया। जब मना करने गया तो मुझे गाली दी और जान मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment