आपसी विवाद में मारपीट एक गंभीर रूप से घायल।
दो ज्ञात और दो अज्ञात पर एससी,एसटी का मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ के समीप स्थित लक्ष्मीकूप के पास गुरुवार को दिन में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो ज्ञात और दो अज्ञात के खिलाफ एससी,एसटी का मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की तलाश कर रही है। जीयनपुर कोतवाली के रघुनंदनपुर निवासी मनोज भारती पुत्र बालचंद और अजमतगढ़ निवासी सत्यम पान्डेय व शिवम पान्डेय पुत्र नारायण पान्डेय के बीच विवाद चल रहा है। गुरुवार को दिन में 11 बजे लक्ष्मीकूप के पास दोनों पक्षों में पहले कहासुनी फिर मारपीट हो गई। इस मारपीट में मनोज भारती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी तहरीर पर सत्यम पान्डेय और शिवम पान्डेय पुत्र नारायण पान्डेय और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी,एसटी सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment