Thursday, June 8, 2023

वध के लिए ले जा रहे 25 पशु व ट्रक को पुलिस ने पकड़ा।

वध के लिए ले जा रहे 25 पशु व ट्रक को पुलिस ने पकड़ा।

ट्रक मालिक और फरार चालक खलासी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

बगहीडाँड़ पुल के पास खड़ी ट्रक में बधे जानवरों को पुलिस ने ट्रक सहित लिया कब्जे में। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहीडाँड़ पुल के पास खड़ी ट्रक में क्रूरता पूर्वक बंधे 25 जानवरों समेत ट्रक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जो पशु वध के लिए ले जाए जा रहे थे। जीयनपुर  पुलिस भ्रमण के दौरान भोर में पुल के पास ट्रक को चेक किया तो उसमें क्रूरता पूर्वक पशु बंधे हुए थे। जिसमें कुल 25 पशु थे 8 गाय, 8 बछिया एवं 9 बछड़े  थे। जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली आई। जबकि चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। जीयनपुर पुलिस ट्रक नंबर से चालक और खलासी व मालिक का पता करने में जुटी हुई है। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि सभी जानवर क्रूरता पूर्वक बंधे हुए थे जो वध के लिए ले जाया जा रहा था। सभी जानवरो को कोतवाली लाकर पानी चारा दिया जा रहा है। सभी 25 जानवरों को काजी डिगवनिया गौशाला में भेजा जायेगा जिसका देख रेख अच्छे तरीके से हो सके। वही फरार ट्रक चालक और खलासी के ऊपर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। जीयनपुर पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्यवाही में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment