प्रत्याशियों के साथ उपजिलाधिकारी ने की प्राथमिक विद्यालय में बैठक।
आदर्श आचार संहिता का उपजिलाधिकारी ने पढ़ाया पाठ।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई।
जीयनपुर नगर पंचायत प्रत्याशियों ने उल्लंघन की शिकायत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने प्रत्याशियों के साथ प्राथमिक विद्यालय में की बैठक आदर्श आचार संहिता का पढ़ाया पाठ उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई प्रत्याशियों ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 5:00 बजे प्राथमिक पाठशाला जीयनपुर पर जीयनपुर नगर पंचायत प्रत्याशियों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बैठक की इस दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए सभासद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को पाठ पढ़ाया गया यदि किसी भी प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो प्रत्याशियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी व निर्दल प्रत्याशी प्रतिनिधि दीपक गुप्ता व निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव की शिकायत की उपजिला अधिकारी ने हरिशंकर यादव के प्रतिनिधि हरिश्चंद्र यादव को फटकार लगाई वही कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किसी भी प्रत्याशी के द्वारा किया जाता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अभिषेक राय,इरशाद अहमद, फुले अहमद,रेहान अहमद,जय हिंद, बसपा विधानसभा अध्यक्ष विमल प्रकाश सहित दर्जनों प्रत्याशी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment