Tuesday, May 9, 2023

दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला दर्ज हुआ मुकदमा।

दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला दर्ज हुआ मुकदमा।

12 वर्ष पूर्व की शादी दहेज की मांग को लेकर पति सहित नौ पर दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासुपार निवासी पति सहित नौ लोगों पर दहेज की मांग को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा, 12 वर्ष पूर्व की शादी, पांच लाख की मांग को लेकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला दर्ज हुआ मुकदमा।जानकारी के अनुसार मुस्ताक पुत्र यूनुस खान निवासी शाहपुर मालानी थाना कंधरापुर जीयनपुर थाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि वासुपार निवासी आसिफ उर्फ लड्डन पुत्र अब्दुल बसर से 12 वर्ष पूर्व उसकी पुत्री का मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार दान दहेज देकर विवाह हुआ था। पर उसके परिजन विवाह के बाद दहेज को लेकर बार-बार प्रताड़ित करते थे जिसके बाद दहेज में बुलेट की मांग परिजनों के द्वारा की गई। जिस पर बुलेट का पैसा परिजनों को दिया गया कुछ दिन बाद परिजनों ने दहेज में पांच लाख रुपए की और मांग की जिसके लिए पुत्री को घर से मारपीट कर निकाल दिया पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने ननंद अफसरी, राकीना, अरसी, राहत पुत्रीगण अब्दुल बसर व ससुर अब्दुल बशर व चाचा जागीर पुत्रगण इंदीश व अजमल पुत्र यूनुस व पप्पू पुत्र रियाज पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment