नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष व सभासद का हुआ सम्मान।
सपा जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासद का माल्यार्पण कर दी बधाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नवनिर्वाचित अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद का सपा जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर दी बधाई।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 4:00 बजे सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अजमतगढ़ कस्बा में पहुंचकर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी व सभासद को माल्यार्पण कर सम्मानित कर जीत की बधाई दी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को नवनिर्वाचित सदस्यों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं चुनाव में पार्टी की विजय मिलने पर कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष ने उत्साह का संचार किया और कहा कि नए जोश उमंग के साथ पार्टी व नगर पंचायत के विकास के लिए नियमित रूप से मेहनत व लगन के साथ कार्य करें। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद पति सोहराब आलम,मनीष राजभर सहित राजेश यादव, अनुराग यादव,शुभम राय,धर्मेंद्र साहनी,हरकेश साहनी, संजय साहनी,वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment