दुई मैया एक कन्हैया भोजपुरी फिल्म की सगड़ी क्षेत्र में चल रही शूटिंग।
दुई मैया एक कन्हैया भोजपुरी फिल्म में पहली बार नजर आएंगी नायिका हिमांशी शर्मा।
भोजपुरी फिल्म के प्रसिद्ध डायरेक्टर सुजीत बर्मा के निर्देशन में पहली बार आजमगढ़ में हो रही शुटिंग।
भोजपुरी नायक अर्थव नाहर बैंड बज गया दूल्हा फस गया के बाद दुई मैया एक कन्हैया की पूरी फिल्म आजमगढ़ में हो रही शूट।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पाताल नाथ मंदिर व शहीद पार्क रामगढ़ कोठी हाता सहित दर्जनों स्थानों पर दुई मैया एक कन्हैया भोजपुरी फिल्म की हो रही शूटिंग भोजपुरी फिल्म के प्रसिद्ध डायरेक्टर सुजीत वर्मा के निर्देशन में पहली बार आजमगढ़ जनपद में बन रही भोजपुरी फिल्म दुई मैया एक कन्हैया से मुख्य नायिका हिमांशी शर्मा को कर रहे लांच,नायक अर्थव नाहर की बैंड बज गया दूल्हा फस गया के बाद दुई मैया एक कन्हैया फिल्म की आजमगढ़ में हो रही शूटिंग।
जानकारी के अनुसार भोजपुरी फिल्म के सफल 15 फिल्म के प्रसिद्ध डायरेक्टर सुजीत वर्मा के निर्देशन में पहली बार आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र में दुई मैया एक कन्हैया फिल्म की शूटिंग चल रही जो मुख्य रूप से मां बेटी की कहानी पर आधारित है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के पाताल नाथ मंदिर,शहीद पार्क व रामगढ़ कोठी हाता सहित दर्जनों स्थानों पर पूरी फिल्म सूट की जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में ससुरा बड़ा पैसा वाला 2 से प्रसिद्ध नायक अर्थव नाहर बैंड बच गया दूल्हा फंस गया के बाद आजमगढ़ में सूट कर रहे। वही मुख्य नायिका के रूप में पहली बार हिमांशी शर्मा भोजपुरी फिल्म में पदार्पण कर रही है। फिल्म में श्रद्धा नवल,नीलम पांडेय, रजनीश झाजी,सुरेंद्र तिवारी, संजय वर्मा,रीना मौर्य,सौरभ गुप्ता आदि मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुजीत वर्मा ने बताया कि भोजपुरी फिल्म में परिवार के साथ साफ-सुथरी फिल्म भोजपुरी प्रशंसकों में देने का कार्य कर रहे। 11 मई से 30 मई तक पूरी फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ जनपद में ही की जाएगी। वही फिल्म की शूटिंग देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भोजपुरी फिल्म के प्रशंसक जूट रहें है।
No comments:
Post a Comment