पुलिस व राजस्व टीम द्वारा सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण ।
57 एयर रकबा पर वर्षो से दबंग कर रखे थे अतिक्रमण, प्लास्टिक संग्रहण केंद्र निर्माण के लिए रास्ता साफ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ागांव पूनापार में बरसों से सरकारी जमीन पर नाद खूंटा ईट,पेड़ आदि रखकर गांव के कुछ दबंगो द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिस जमीन को पिछले वर्ष प्रधान मंजू सिंह द्वारा प्लास्टिक संग्रहण केंद्र स्थापित करने के लिए आवंटित कर दी गई थी। पर अतिक्रमण होने के कारण अब तक प्लास्टिक संग्रहण केंद्र का निर्माण नहीं हो सका था।जिसको लेकर मंजू सिंह प्रधान द्वारा उपजिलाधिकारी सगड़ी से गुहार लगाई गई थी कि गाटा संख्या 360 रकबा 57 एयर कुछ दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।जबकि मना करने के बाद भी जमीन को खाली नहीं किया जा रहा है। जबकि इसकी पैमाइश भी कई बार कराई जा चुकी है।रविवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान जीयनपुर पुलिस फोर्स मौजूद थी और राजस्व निरीक्षकों में अशोक कुमार सिंह सुभाष राम गंगासागर सोनी लेखपाल सहित पुलिस मौजूद थी। उक्त जमीन पर प्लास्टिक संग्रहण केंद्र बन जाने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा और समूह की औरतों को जहां रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं ग्राम पंचायत की भी आमदनी बढ़ेगी। अतिक्रमण हटा दिए जाने से अब प्लास्टिक संग्रहण केंद्र का निर्माण आसानी से कराया जा सकता है। जिसके लिए पूर्व में जमीन प्रस्तावित की जा चुकी है। जिस पर अब निर्माण जल्द ही होने की संभावना है।उक्त के संबंध में प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह सोनू ने बताया कि प्लास्टिक संग्रहण केंद्र के निर्माण के लिए कार्ययोजना पूर्व में ही बनाई गई है और जमीन का प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है। पर अतिक्रमण की वजह से निर्माण नही हो पा रहा था।अब अतिक्रमण उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रत्न सिंह के निर्देश पर हटा दिया है। जिससे अब निर्माण में कोई बाधा नही आएगी जल्द ही निर्माण प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment