Tuesday, May 2, 2023

हरैया खंड विकास में विदाई समारोह आयोजित।

हरैया खंड विकास में विदाई समारोह आयोजित।

एडीओ पंचायत की समारोह पूर्वक हुई विदाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया एडीओ पंचायत ओंकार नाथ मिश्रा का हरैया विकासखंड सभागार में समारोह पूर्वक विदाई समारोह हुआ आयोजित।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरैया खंड विकास पर एडीओ पंचायत ओंकार नाथ मिश्रा का समारोह पूर्वक विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह में खंड विकास अधिकारी,कार्यालय कर्मचारी, मनरेगा कर्मचारी,सचिव,ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। विदाई समारोह की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने किया। संचालन एडीओ ओएसडी हरकेश जी ने किया। विदाई समारोह में खंड विकास अधिकारी ने रामायण,अंगवस्त्र,गड़ेश जी कि प्रतिमा देकर सम्मानित किया तो वहीं सभी लोगों ने अंग वस्त्र, घड़ी,छड़ी,छाता,मां सरस्वती जी कि प्रतिमा,रामचरितमानस भेंट किया गया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि विकास खंड हरैया के अबतक का कार्यकाल सराहनीय रहा है। एडीओ पंचायत ने सरकार की मंसा के अनुसार,इंसानियत, ईमानदारी,मीठे वचन रखने वाले एडीयो पंचायत रहे हैं। विदाई समारोह हम सभी को इस तरह लग रहा है। इन्होंने पूरे मनोयोग के साथ पंचायत के कार्य को निभाया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजित सिंह,समरजीत, कैलाश सोनकर,आलम गिरी,राना प्रताप सिंह,ओसामा,राणा प्रताप सिंह, राजेश,संजय सिंह,मनरेगा के कर्मचारी,कंप्यूटर पंकज कुमार, सुभाष,धर्मेंद्र सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय,बिनोद बिश्वकर्मा,धर्मेंद्र,उमेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह आदि लोगो ने विदाई समारोह में शामिल रहें।

No comments:

Post a Comment