Tuesday, May 2, 2023

भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में उतरी पूर्व विधायक वंदना सिंह।

भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में उतरी पूर्व विधायक वंदना सिंह।

पूर्व विधायक वंदना सिंह ने झोंकी ताकत घर-घर किया प्रचार।

पूर्व विधायक वंदना सिंह की जीयनपुर नगर पंचायत में प्रतिष्ठा दांव पर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में उतरी पूर्व विधायक वंदना सिंह भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूर्व विधायक वंदना सिंह ने झोंकी ताकत घर-घर किया प्रचार नगर पंचायत जीयनपुर में पूर्व विधायक वंदना सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर। जीयनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर नामांकन के बाद सभी दलों के अपने पार्टी के समर्थन में जहां पदाधिकारी व नेता उतर रहे हैं। वहीं जीयनपुर कस्बा की निवासी पूर्व विधायक वंदना सिंह का गृह नगर पंचायत होने के कारण नगर पंचायत जीयनपुर में मजबूत पकड़ है। जीयनपुर नगर पंचायत के विकास व लोगों के सुख-दुख में उनके परिवार की अहम भूमिका वर्षों से रही है। भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में विगत 2 दिनों से पूर्व विधायक वंदना सिंह के उतरने से नगर पंचायत जीयनपुर का समीकरण बदल चुका है। पूर्व विधायक वंदना सिंह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर भ्रमण कर मतदान करने की अपील कर रही वही लोगों से स्नेह पूर्वक मिलकर भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए जोर लगा रही हैं। पूर्व विधायक बंदना सिंह के जीयनपुर नगर पंचायत में घर-घर घूम कर भाजपा प्रत्याशी के लिये झोंकी ताकत भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरने से जीयनपुर नगर पंचायत का समीकरण बदल सकता है। जीयनपुर नगर पंचायत के चुनाव में पूर्व विधायक वंदना सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इस दौरान वंदना सिंह के साथ साथ अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू, भाजपा प्रत्याशी मंजू राय,अभिषेक राय, नीलू श्रीवास्तव,संतोष जायसवाल खटालू सिंह,अरविंद, दिवाकर सिंह,विवेक सिंह सोनू,भोलू राय, सिद्धनाथ राय,अभिषेक राय सहित जीयनपुर कस्बा के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जोर लगा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment