बसपा प्रत्याशी की समर्थन में पूर्व विधायक गुड्डू जमाली ने की जनसभा।
जनसभा कर पूर्व विधायक ने बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व विधायक गुड्डू जमाली ने की जनसभा बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत में सोमवार को दिन में 1:00 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी के समर्थन में पूर्व विधायक बसपा नेता गुड्डू जमाली ने जनसभा की इस दौरान अपने संबोधन में मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि बसपा एक मिशन है जो दलित वंचित शोषित की लड़ाई लड़ने का कार्य करती है। बसपा प्रत्याशी नेहाल मेहंदी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक अवसर देने की अपील की कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी विजय कुमार ने की। इस दौरान बसपा के शंकर यादव,धनई पटेल, हरिश्चंद्र गौतम सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय प्रकाश,रामवृक्ष गौतम,अश्वनी कुमार,रमेश कुमार,अर्जुन कुमार, आनंद स्वरूप,फैसल खान,सेराज मेहंदी दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment