Friday, May 5, 2023

उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने कस्बा भ्रमणकर जनता को पढ़ाया पाठ संवेदनशील मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने कस्बा भ्रमणकर जनता को पढ़ाया पाठ संवेदनशील मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के संवेदनशील मतदान केंद्र व कस्बा का उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने किया भ्रमण जनता को आदर्श आचार संहिता का पढ़ाया पाठ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10:00 उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला के साथ जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने अजमतगढ़ नगर पंचायत के मेघई संवेदनशील मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाने व कस्बा के लोगों के साथ बैठक के लिए अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज राजेंद्र पटेल को निर्देशित किया वहीं जीयनपुर नगर पंचायत के समता नगर,आजाद नगर, नौशहरा व कुरैश नगर कस्बा के मतदाताओं से मिलकर कस्बा में दारू व पैसा बांटने की जानकारी ली। वही लोगों को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया इस दौरान मौजूद लोगों को चेतावनी दी नगर में इस प्रकार की गतिविधि की संलिप्तता पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी व किसी भी प्रत्याशी से किसी भी प्रकार का दारू पैसा व प्रलोभन मिलने पर त्वरित रूप से पुलिस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं चेतावनी दी गई कि मतदाताओं को लुभाने में प्रत्याशी  या जनता की संलिप्तता पाई जाती हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं मतदाताओं को निकाय चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय सहित दर्जनों की संख्या मतदाता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment