निर्दल प्रत्याशी नर्मदा गुप्ता ने जीयनपुर पैदल भ्रमण कर मांगा जनसमर्थन।
समर्थकों के साथ पैदल भ्रमण कर निर्दल प्रत्याशी ने भरी हूंकार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर चुनावी रंग चढ़ाना शुरू हो गया है बसपा के बागी निर्दल प्रत्याशी नर्मदा गुप्ता ने जीयनपुर कस्बा के मुख्य मार्ग पर समर्थकों के साथ सड़क पर उतरी मांगा जनसमर्थन जीत की भरी हुंकार।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 4:00 बजे बसपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी नर्मदा गुप्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जीयनपुर कस्बा के आजमगढ़ मार्ग,दोहरीघाट मार्ग,बिलरियागंज मार्ग,अजमगढ़ मार्ग पर पैदल भ्रमण कर लोगों से सर्मथन मांगा। वहीं समर्थकों ने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी की वहीं लोगों को ताकत का एहसास कराया तो लोगों से जन समर्थन की अपील की वही नर्मदा गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता ने जीत की भरी हुंकार। इस दौरान दर्जनों की संख्या में कस्बा के लोग सम्मिलित रहे। जिनमें मुख्य रूप से निसार अहमद,सुनील गुप्ता,चंद्रप्रकाश,जयहिंद,हरेंद्र सोनकर,सरवन गुप्ता आदि दर्जनों लोग सम्मिलित रहे।
No comments:
Post a Comment