रोडवेज बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर चालक गम्भीर रुप से घायल,लगा जाम ।
आजमगढ-गोरखपुर मार्ग पर बगहीडाँड़ पुल पर हुई दुर्घटना।
पुलिस की घण्टो मस्कत के बाद जेशीबी लगाकर जाम खुलवाया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास बगही डाँड़ पुल के ऊपर शनिवार की सुबह लगभग 4:00 बजे गोरखपुर की तरफ से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस और आजमगढ़ से आ रही ट्रक पुल पर आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों तरफ आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग जाम हो गया।सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय हमराहियो के साथ मिलकर जाम खुलवाने का प्रयास किया पर जाम नहीं खुल पाया तो जेसीबी मंगाई गई और चालक के गेट को काटकर चालक को बाहर निकाला गया एवं बस को किनारे कराकर ट्रक को बाहर निकालकर जाम हटवाया गया। चालक राकेश कुमार गौड़ पुत्र अतुल गौड़ उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी कटात चक थाना मेहनगर जो बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे कटर से काटकर बाहर निकाला गया। इस दौरान टक्कर से कई यात्री हल्की-फुल्की चोटें आने से घायल हो गए। जिनको एम्बुलेंस से सदर इलाज के लिए भेज दिया गया। जबकि अनियंत्रित ट्रक चालक द्वारा बस में टक्कर मारने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है।पुलिस के अथक प्रयास के बाद जाम हटाया गया और आवागमन को सुचारू रूप से संचालित किया गया। इस दौरान पुल पर जाम की वजह से दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग 4 घंटे जाम के बाद 8:00 बजे के लगभग रोड को चालू किया जा सका। इस संबंध में परिचालक सुमन्त सिंह द्वारा जीयनपुर कोतवाली में ट्रक चालक के विरुद्ध दी गई तहरीर जिस पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment