Friday, May 5, 2023

नगर पंचायत जीयनपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को किया जाएगा समाप्त::मंजू राय भाजपा प्रत्याशी

नगर पंचायत जीयनपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को किया जाएगा समाप्त::मंजू राय भाजपा प्रत्याशी

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के चुनाव में अब मात्र 8 दिन शेष बचे हैं ऐसे में अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत मतदाताओं के बीच झौंक दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रोड शो नुक्कड़ सभाएं कर जनता को रिझाने में लगे हुए हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी मंजू राय माता अभिषेक राय ने भी नगर पंचायत जीयनपुर के सभी वार्डो में तूफानी दौरा करते हुए अपनी लोकप्रियता का एहसास भी लोगों को कराया। वही जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित कर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की बात कह रहे है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सशक्त महिला प्रत्याशी मंजू राय माता पूर्व छात्र नेता दिल्ली अभिषेक राय ने नगर पंचायत जीयनपुर में पैदल चलकर। आजाद नगर,समता नगर,कुरैश नगर,जामेंतुलबनात,हसनपट्टी,बाजार खास,खानगाहबहरामपुर,में जबरदस्त रोड शो किया इस दौरान नगर पंचायत जीयनपुर की जनता का भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है। इस दौरान मंजू राय भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि यदि वह जीयनपुर नगर पंचायत की चेयरमैन बन जाती है तो निश्चित रूप से नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को समाप्त कर दिया जाएगा। महिलाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समय से कर्मचारियों का वेतन दिलाया जाएगा। नगर की साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराई जाएगी। सभी चौराहे सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। हाऊस टैक्स ऑफ,पानी टैक्स माफ किया जाएगा। रोड शो में नौजवान एवं महिलाओं ने बीच बीच में तेज बारिश के बावजूद पूरे जोशो-खरोश के साथ अपनी ताकत दिखाया। इस दौरान सैकड़ों की सख्या में तमाम महिलाए व पुरुष मंजू राय के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करते दिखे।

No comments:

Post a Comment