Wednesday, May 31, 2023

राजूपट्टी गांव में दिनदहाड़े लाखों की चोरी।

राजूपट्टी गांव में दिनदहाड़े लाखों की चोरी।

नगदी समेत लाखों के गहनों पर चोरों ने हाथ किये साफ।

परिजनों की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी गांव में दिनदहाड़े लाखों के जेवरात सहित नकदी रुपयों पर चोरों ने हाथ किया साफ।
जानकारी के अनुसार राजूपट्टी गांव निवासी प्रदीप कुमार मौर्य पुत्र स्वर्गीय रामहर्ष मौर्य के घर पर दिनदहाड़े चोरों ने घर के मेंन गेट का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपये के गहनों को उठा लें गये। वहीं प्रदीप मौर्या ने बताया कि बुधवार की सुबह 9:00 बजे हम विद्यालय बघावर चले गए थे और पत्नी आशा के पद पर कार्यरत है जो राजूपट्टी गांव में ही पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाने के लिए चली गई थी। जब हमारी पत्नी 12:45 पर घर वापस आई तो देखा कि घर के बाहर दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरे का भी ताला टूटा हुआ था। पत्नी द्वारा हम को फोन किया गया तो घर आकर देखा की अज्ञात चोरों द्वारा बाहर के मेंन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर तीन कमरों का ताला तोड़कर अलमारी और बक्से में रखे लगभग लाखों के गहने और 2 लाख नगदी रुपये चोर उठा ले गए। जिसकी सूचना हमने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद परिवार के तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्यवाही में जुटी हुई है। दिन के उजाले में दिनदहाड़े चोरी से गांव के लोग सहमे हुए हैं।

Tuesday, May 30, 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

परिजनों द्वारा कोतवाली पर अबतक नही दी गयी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के सुभाष नगर वार्ड नंबर 2 की रहने वाली अंकिता पुत्री मुन्नू सोनकर उम्र लगभग 14 साल ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के दूसरे माले पर पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर मंगलवार की सुबह 10:00 बजे आत्महत्या कर ली।उस समय घर पर कोई नही था सभी बाहर किसी काम से गए  हुए थे। जब लौट कर घर आये तो दरवाजा अंदर से बन्द पड़ा था। किसी तरह से दरवाजा खोला गया तो देखकर परिजन आवक रह गए और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंच नामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मृतिका कक्षा 9 की छात्रा थी और नगर पंचायत के स्मिथ इण्टर कालेज में पढ़ती थी।मृतका एक भाई और एक बहन में जिसमे सबसे छोटी थी। माता सुनीता देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अबतक तहरीर नही मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। किशोरी के आत्महत्या करने की तरह तरह की चर्चाएं जोरो पर है।

Monday, May 29, 2023

दहेज में अंगूठी माला नही मिलने पर आधे रास्ते से लड़की वापस ।

दहेज में अंगूठी माला नही मिलने पर आधे रास्ते से लड़की वापस ।

रौनापार थाना क्षेत्र से आई थी बारात,धूमधाम से शादी हुई थी सम्पन्न।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव से बारात दलित बस्ती में आई थी। बारात लगभग 09 बजे आलमपुर पहुंची और धूमधाम से द्वरपुजा नास्ता खाना स्वागत घरातियों ने बरातियों का किया और देर रात्रि विधि विधान के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। पर लड़का कोहबर में नही गया और बाहर दरवाजे पर खड़ी गाड़ी में बैठा रहा लड़की जब आयी तो गाड़ी में बैठकर चली गई। जब आधे रास्ते बारात पहुंची तो लड़के ने फोन कर लड़की के परिजनों से कहा कि दहेज में अंगूठी माला नही मिला है। जब वापस लड़की को ससुराल लेकर गया तो लड़के को बंधक बना लिया गया। परिजनों की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को छुड़ा कर दोनों पक्षो को थाने लायी और घण्टो पंचायत के बाद भी मामला नही बना। वही जैन पुत्र जियालाल निवासी तुरकौली थाना रौनापार से बारात आई थी। पूजा पुत्री आत्माराम निवासी आलमपुर थाना जीयनपुर 28 मई को रात्रि लगभग 9:00 बजे पहुंची थी। शादी की सभी रस्मे धूमधाम से की गई। जबकि 06 माह पूर्व शादी तय हुई थी और गोद भराई बरक्षा आदि लड़की के पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दिया था। पर कोहबर में लड़के को नही जाने और दरवाजे पर रखा सारा सामान लड़के वाले नही ले गए जिससे लड़की वालों को कुछ गलत फहमियां हुई। जिससे लड़की वापस आ गयी और लड़के को बन्धक बना लिया गया और 6 लाख रुपये जुर्माना की मांग करते रहे। अब लड़की जाने से इनकार कर रही है और लड़की के पिता और दो अन्य को कोतवाली में बैठाकर रखा गया है।

Sunday, May 28, 2023

पुलिस व राजस्व टीम द्वारा सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण ।

पुलिस व राजस्व टीम द्वारा सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण ।

57 एयर रकबा पर वर्षो से दबंग कर रखे थे अतिक्रमण, प्लास्टिक संग्रहण केंद्र निर्माण के लिए रास्ता साफ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ागांव पूनापार में बरसों से सरकारी जमीन पर नाद खूंटा ईट,पेड़ आदि रखकर गांव के कुछ दबंगो द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिस जमीन को पिछले वर्ष प्रधान मंजू सिंह द्वारा प्लास्टिक संग्रहण केंद्र स्थापित करने के लिए आवंटित कर दी गई थी। पर अतिक्रमण होने के कारण अब तक प्लास्टिक संग्रहण केंद्र का निर्माण नहीं हो सका था।जिसको लेकर मंजू सिंह प्रधान द्वारा उपजिलाधिकारी सगड़ी से गुहार लगाई गई थी कि गाटा संख्या 360 रकबा 57 एयर कुछ दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।जबकि मना करने के बाद भी जमीन को खाली नहीं किया जा रहा है। जबकि इसकी पैमाइश भी कई बार कराई जा चुकी है।रविवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान जीयनपुर पुलिस फोर्स मौजूद थी और राजस्व निरीक्षकों में अशोक कुमार सिंह सुभाष राम  गंगासागर सोनी लेखपाल सहित पुलिस मौजूद थी। उक्त जमीन पर प्लास्टिक संग्रहण केंद्र बन जाने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा और समूह की औरतों को जहां रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं ग्राम पंचायत की भी आमदनी बढ़ेगी। अतिक्रमण हटा दिए जाने से अब प्लास्टिक संग्रहण केंद्र का निर्माण आसानी से कराया जा सकता है। जिसके लिए पूर्व में जमीन प्रस्तावित की जा चुकी है। जिस पर अब निर्माण जल्द ही होने की संभावना है।उक्त के संबंध में प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह सोनू ने बताया कि प्लास्टिक संग्रहण केंद्र के निर्माण के लिए कार्ययोजना पूर्व में ही बनाई गई है और जमीन का प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है। पर अतिक्रमण की वजह से निर्माण नही हो पा रहा था।अब अतिक्रमण उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रत्न सिंह के निर्देश पर हटा दिया है। जिससे अब निर्माण में कोई बाधा नही आएगी जल्द ही निर्माण प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

बहन के हत्यारे को रौनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भाई ने कुल्हाड़ी से बहन की की हत्या,पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।

बहन के हत्यारे को रौनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी मामला प्रेम प्रसंग का था। भाई के मना करने के बावजूद भी बहन एक अन्य युवक से बात करना नहीं छोड़ रही थी। फिलहाल पिता की तहरीर पर पुत्र के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत नामजद मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार रौनापार थाना के रामनगर कुकरौछी गांव के रामकुवर यादव पुत्र त्रिलोकी अपने पुत्र प्रमोद यादव उम्र 28 साल और पुत्री सिंधु यादव उम्र 22 साल के साथ रहते थे। सिंधु का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग कुछ दिनों से चल रहा था। यह बात पूरे गांव में फैल गई और इसकी जानकारी सिंधु के भाई प्रमोद यादव को भी हो गई इसके बाद प्रमोद यादव बार-बार अपनी बहन को उस लड़के से मिलने बात करने से मना करता था। लेकिन बहन सिंधु उस लड़के से बार-बार मिलती थी इसी बात को लेकर कल रात लगभग 8:30 बजे के करीब घर के बाहर टहल रहे थे। उसी दौरान भाई और बहन के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज भाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बहन के सर व चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। जिससे बहन सिंधु की मौके पर ही मृत्यु हो गई उसके बाद भाई मौके से फरार हो गया। रामकुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि 8:30 बजे उसकी पुत्री की उसके ही पुत्र ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है और शव घर पर पड़ी है। सूचना मिलते ही मौके पर रौनापार थाना प्रभारी रामप्रसाद बिंद अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल आजमगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके पर पुलिस द्वारा कई तरीके से छानबीन की जा रही है। वही पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक प्रमोद यादव को बघावर तिराहे से 11:05 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया।

हरैया गांव में डीपीआरओ ने किया मिनी सचिवालय का शिलान्यास ।

हरैया गांव में डीपीआरओ ने किया मिनी सचिवालय का शिलान्यास

सरकार की योजनाओं के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी शहर की दौड़।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के मॉडल गांव हरैया में रविवार को डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने डिजिटल ग्राम सचिवालय की आधार शिला रखी। 26 लाख की लागत से बनने वाले इस गांव सचिवालय में केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं की जानकारी, वृद्धा,विधवा,दिव्यांग पेंशन,आय, जाति,निवास प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर की नकल,सरकारी योजनाओं के आवेदन फार्म भरने की सुविधा रहेगी। आधारशिला रखने के बाद डीपीआरओ श्रीकांत दवे ने कहा कि इस डिजिटल सचिवालय के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और फार्म भरने की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही इसमें स्थापित लाइब्रेरी से युवाओं को पढ़ने में भी काफी मदद के लिए मिलेगी। जिससे उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि 5000 आबादी वाले इस गांव में आरआरसी सेंटर तैयार हो रहा है।  स्वच्छ पेयजल के लिए टंकी का कार्य निर्माणाधीन है। बदल रहे पर्यावरण को ठीक करने के लिए हम सबका दायित्व है कि साफ सफाई रखें। उन्होंने जनपद के सभी ग्राम वासियों से अनुरोध किया कि अब तक जिन गरीबों का जॉब कार्ड धारक,दिव्यांग, अनुसूचित जाति,महिला मुखिया के परिवार के पास शासकीय अथवा अपना शौचालय नहीं है। ऐसे लोग ऑनलाइन फॉर्म डाल कर आवेदन करें। में तत्काल उन्हें शौचालय के लिए धन आवंटित करूंगा। ताकि पूरे जनपद में एक व्यक्ति भी खुले में शौच न करें।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय ने कहा कि मेरे गांव में विकास के दर्जनों काम चल रहे हैं। मिनी सचिवालय के बन जाने से ग्रामीणों को अनेक सुविधाएं गांव में ही मिलने लगेगी। उन्होंने इस अवसर पर आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत राणा प्रताप सिंह,दिनेश कुमार,रजनीश राय, दीपक कुमार,उपेंद्र राय लेखपाल, आशुतोष झा,पंचायत सचिव आदि लोग उपस्थित रहे।

समरसता दिवस के रूप में मनाई गई महंत अवैद्यनाथ की जयंती।

समरसता दिवस के रूप में मनाई गई महंत अवैद्यनाथ की जयंती।

खिचड़ी भोज में शामिल हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी प्रखर सेवा समिति आजमगढ़ के तत्वावधान में रविवार को नगर पंचायत जीयनपुर में गोरक्षनाथ पीठ के पूर्व पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित खिचड़ी भोज में विभिन्न हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जयंती समारोह में दिवंगत महंत अवैद्यनाथ के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद भाजपा नेता अभिषेक कुमार राय ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ जीवन पर्यंत हिंदू समाज को जागृत करने के लिए संघर्ष करते रहे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भी उन्होंने सतत प्रयास किया। प्रखर सेवा समिति के अध्यक्ष राजवंत सिंह ने कहां की हमें मानव सेवा की शिक्षा महंत अवैद्यनाथ के जीवन से लेनी चाहिए। उनके पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समरसता के भाव प्रदेश का उत्थान कर रहे हैं। भाजपा नेता ज्ञानेंद्र मिश्र,बजरंग दल के शंकर यादव ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ ने हिंदू समाज के लिए अविस्मरणीय योगदान किया है। इस अवसर पर राजेश सिंह, आलोक चौरसिया,संतोष श्रीवास्तव,अरविंद चौरसिया, फुरकान खान,विशाल रावत, शिवम मौर्य,नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,गोलू राय आदि लोग मौजूद रहे।

Saturday, May 27, 2023

शादी समारोह से लौट रही नाबालिक बच्ची को उठाया।

शादी समारोह से लौट रही नाबालिक बच्ची को उठाया।

परिवार के प्रार्थना पत्र पर जांच में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में बीती रात एक परिवार में शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह में सम्मिलित होने गांव की एक नाबालिग बच्ची पहुंची जैसे ही वह जयमाल देखकर अपनी एक सहेली के साथ वापस घर के लिए आने लगी तब तक रास्ते में बाइक सवार कुछ लड़कों ने उसे उठाकर बाइक पर बैठा लिया। और गांव से कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया पर वह बच्ची चिल्लाने लगी इसके बाद वह सब उस बच्ची को मारपीट कर पुनः उसे वापस लाकर उसके गांव के करीब छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़ित बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी कहानी सुनाई इस बीच परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल किया तो फोन नहीं लगा इसके बाद सुबह होने का इंतजार किये जब सुबह हुई तो पीड़ित बच्ची की मां रौनापार थाने पर पहुंचकर कुछ लोगों को नामजद करते हुए एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। रौनापार पुलिस प्रार्थना मिलने के बाद जांच में जुट गई है।

अमृत सरोवर निर्माण में शासनादेशों की अनदेखी का आरोप।

अमृत सरोवर निर्माण में शासनादेशों की अनदेखी का आरोप।

पूर्व प्रधान ने बीडीओ को सौंपा शिकायत पत्र,काम रोकने की मांग।

जांच कर कार्रवाई का बीडीओ ने दिया आश्वासन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंजान शहीद में चल रहे अमृत सरोवर के निर्माण में शासनादेशों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान सुबहान खान ने निर्माण कार्य रोकवाने और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खंड विकास अधिकारी को शनिवार को शिकायती पत्र सौंपा। बीडीओ संतोष कुमार यादव ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। अजमतगढ़ ब्लॉक के अंजान शहीद ग्राम पंचायत में लगभग पैंतीस लाख रुपए से अमृत सरोवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शासन की प्राथमिकता के अनुसार किसी पोखरी गांव या संस्था का गंदा पानी कदापि अमृत सरोवर में नहीं करना चाहिए। खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को दिए गए शिकायती पत्र में सुबहान खान ने कहा है कि निर्माणाधीन अमृत सरोवर में गांव के लगभग 100 घरों,मदरसा शैखुल हिंद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तथा किदवई इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज आदि के हॉस्टलों का गंदा पानी अमृत सरोवर में लगातार गिरता है। जिसको बिना अवरुद्ध किए अमृत सरोवर का निर्माण उद्देश्यहीन है। साथ ही अमृत सरोवर का नाम किसी महान व्यक्ति या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर रखने का शासन का निर्देश है। लेकिन इस मामले में भी शासनादेश का उल्लंघन किया गया है। बिना किसी खुली बैठक के प्रधान द्वारा अपने स्वजनों के नाम पर अमृत सरोवर का नाम रखा गया है। जो ना तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है ना ही बड़े सामाजिक कार्यकर्ता। पूर्व प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को सौंपे गए पत्र में कहा कि शासनादेशों के विपरीत बनवाए जा रहे अमृत सरोवर का निर्माण तत्काल रोका जाना चाहिए।ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग ना हो। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने कहा कि शिकायतों की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। यदि अमृत सरोवर में गांव या किसी विद्यालय के हॉस्टल का गंदा पानी बहता पाया गया तो उसके निकास का समाधान किया जाएगा।

Friday, May 26, 2023

नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष व सभासदों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ।

नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष व सभासदों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अजमतगढ़ से ललिता अजय साहनी ने अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया।इस दौरान सीआरओ जेपी सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराया गया। नगर पंचायत अजमतगढ़ के अध्यक्ष और 11 सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए ब्लाक के बगल के मैदान में व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे। सबके समक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललिता अजय साहनी और सभासदों ने बिना किसी भेदभाव के कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने करतल ध्वनि से नए अध्यक्ष का स्वागत किया।
शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने नए अध्यक्ष और सभासदों को बधाई दी। इस अवसर पर सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल,जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, दुर्गबिजय राम,अनुराग यादव, रामप्रकाश सोनकर,इंदल सिंह, राजेश यादव,अजय साहनी, हरिकेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जीयनपुर नगर अध्यक्ष व सभासदों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ ।

जीयनपुर नगर अध्यक्ष व सभासदों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ ।
 
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष और सभासदों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 12:00 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान एसडीएम  सगड़ी राजीव रतन सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराया गया। वही नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष और 11 सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए नगर पंचायत जीयनपुर के परिसर में व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे। सबके समक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव और सभासदों ने बिना किसी भेदभाव के कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर पंचायत की जनता और नगर पंचायत के क्रमचारियों ने नये नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों का जोरदार स्वागत किया। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर 500 लोगों के बैठने और नाश्ते पानी की व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने नए अध्यक्ष और सभासदों को बधाई दी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव,प्रधान लिपिक एकलाख अहमद,सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला,जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,सगड़ी विधायक डॉ0 एच एन सिंह पटेल,पूर्व नगर अध्यक्ष नन्दलाल यादव,मन्नू लाल जायसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा,विशाल यादव, आनंद तिवारी,राजबहादुर सिंह, हरिओम जायसवाल,शम्भू यादव, सहित सभासद छोटेलाल,सबरे आलम,शकीला बानो,राजेंद्र, तबस्सुम,राजकुमार,मुन्ना यादव, विशाल यादव,चंद्रजीत यादव, गिरजा देवी,आरती देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Wednesday, May 24, 2023

मोबाइल चोर को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मोबाइल चोर को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी के मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार,मोबाइल बरामद।
जानकारी के अनुसार बाबूलाल चौहान निवासी अलियाबाद कटाई ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सैमसंग गैलेक्सी A51मोबाइल चोरी हो गई है। जिसका एम आई नंबर 355255112760963 है। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने एम आई नंबर के जरिए सर्विलांस टीम को लगाकर मोबाइल फोन को ट्रेस कराया तो पता चला कि अभियुक्त अनुज कुमार यादव पुत्र पतरु यादव निवासी बिजौली इटौरा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ का नाम प्रकाश में आया जिसको चौकी इंचार्ज इमिलिया मदन कुमार गुप्ता ने अभियुक्त को उसके घर से 8:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति से हम लोग कहीं जाने के लिए पता पूछ रहे थे कि उस व्यक्ति ने अपनी मोबाइल पुल पर रखकर पता बताने लगा की इतने समय में हम लोगों ने उस व्यक्ति की मोबाइल लेकर फरार हो गए। जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

जीयनपुर मे समर कैंप का बच्चे ले रहे आनंद सीखा योग।

जीयनपुर मे समर कैंप का बच्चे ले रहे आनंद सीखा योग। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर में चल रहे समर कैंप में बच्चे मौज के साथ तमाम ज्ञानवर्धक चीजें भी सीख रहे हैं। बुधवार को जनपद आजमगढ़ के सुप्रसिद्ध योग साधक एवं शिक्षक देव विजय यादव ने बच्चों को योग, आसन,प्राणायाम,सूक्ष्म व्यायाम,सूर्य नमस्कार सिखाया। नृत्य शिक्षक धीरज ने डांस के कुछ स्टेप्स भी बतायें। कार्यक्रम में डाक्टर हरिकेश मिश्रा,अनिल कुमार मिश्र एवं कुसुम पान्डेय का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर ए आर पी अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि समर कैंप से बच्चों को डांस, शिक्षा, संस्कृति एवं योग सहित अन्य गतिविधियां जानने पहचानने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जो आगे उनके भविष्य को संवारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

निर्देश अनुपालन में कोतवाल जीयनपुर को मिला प्रशस्ति पत्र।

निर्देश अनुपालन में कोतवाल जीयनपुर को मिला प्रशस्ति पत्र।

निकाय चुनाव में कार्यकुशलता पर कप्तान ने थपथपाई पीठ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने नगर निकाय के चुनाव में शासन और उच्चाधिकारियों के दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य करने और उनका अनुपालन सुनिश्चित कराने में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को बुधवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।प्रशस्ति पत्र में कप्तान अनुराग आर्य ने कहा कि थाना क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों पर पूर्ण मनोयोग से निरंतर स्वयं भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए कोतवाल ने अत्यंत ही महत्वपूर्ण निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराया। 30 मार्च को रामनवमी, 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे,14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती और 23 अप्रैल को ईद उल फितर आदि त्योहारों में भी सुदृढ़ पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित कर स्वयं भ्रमण शील रहते हुए कोतवाल ने कानून व्यवस्था बनाए रखी और अपनी सूझबूझ व परिश्रम से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है।

Tuesday, May 23, 2023

ऑनलाइन पेमेंट करते ही साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए एक लाख ।

ऑनलाइन पेमेंट करते ही साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए एक लाख।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़। 
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के मोलनापुर गोड़ारी निवासी राम प्रवेश यादव के ऑनलाइन पेमेंट करते ही साइबर अपराधियों ने उसके खाते से एक लाख उड़ा दिया। इस मामले में पुलिस ने असम प्रांत निवासी सकीना खातून नामक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।रामप्रवेश यादव पुत्र शिवचंद यादव ने मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 12 अप्रैल 2023 को उसने राजस्थान से आजमगढ़ के लिए आवश्यक प्रपत्र का कूरियर कराया था। जिसको उसने ऑनलाइन के माध्यम से ट्रैक किया। कुछ दिन बाद एक नंबर से कॉल आया। जिसमें बताया गया कि कानपुर में उसका पार्सल रुका हुआ है। जिसके लिए ₹5 का ऑनलाइन पेमेंट देना होगा। तब कोरियर आगे बढ़ेगा। मेरे मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजों। ओटीपी बताने के उपरांत मेरे खाते से पहली बार 99000 और दूसरी बात ₹1000 कुल एक लाख साइबर अपराधियों ने खाते से निकाल लिया। इसकी सूचना मैंने साइबर थाना रानी की सराय व साइबर सेल आजमगढ़ को दिया। जिनके द्वारा बताया गया कि एक लाख का ट्रांजैक्शन एक्सिस बैंक के खातेदार सकीना खातून बरपेटा असम को किया गया है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि राम प्रवेश की तहरीर पर सकीना खातून निवासी बरपेटा असम भारत के नाम से मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सवारी लादने के नाम पर मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज।

सवारी लादने के नाम पर मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सवारी लादने के नाम पर वाहन संचालकों से रंगदारी मांगने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि जीयनपुर मुबारकपुर तिराहे पर और दोहरीघाट मुबारकपुर रोड से पिछले काफी दिनों से आने-जाने वाले वाहनों से सवारी बैठाने के नाम पर जबरदस्ती वसूली के संबंध में मुझे गोपनीय सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस बाबत मुझे मौके पर जाकर जानकारी मिली की बुद्धू यादव पुत्र बालेश्वर यादव निवासी हसनपट्टी थाना जीयनपुर मुबारकपुर और दोहरीघाट मुबारकपुर आने जाने वाली सवारी वाहनों से यात्री बैठाने के नाम पर दस दस रुपए अवैध वसूली की जा रही है। वाहन चालकों द्वारा पैसा देने से मना करने पर उन्हें डराया धमकाया जाता है। उक्त वाहन चालक डर और भय से पुलिस को सूचना देने से भी डरते हैं।वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।

Thursday, May 18, 2023

उपजिलाधिकारी ने सरकारी भूमि के स्थानांतरण व आइजीआरएस डिफाल्टर पर दो लेखपाल को किया निलंबित।

मूल्यवान सरकारी भूमि के स्थानांतरण व आईजीआरएस डिफाल्टर पर दो लेखपाल निलंबित।

उपजिलाधिकारी ने सरकारी भूमि के स्थानांतरण व आइजीआरएस डिफाल्टर पर दो लेखपाल को किया निलंबित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सरकारी भूमि के स्थानांतरण व आइजीआरएस डिफाल्टर होने पर दो लेखपाल को किया निलंबित मचा हड़कंप।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने चंगईपुर ग्राम सभा में गाटा संख्या 144 पर फूलमती आदि बनाम उमानाथ ने ऊसर भूमि गाटा संख्या 707 क्षेत्रफल .67 30 हेक्टेयर को क्षेत्रीय लेखपाल रामसागर सोनी के द्वारा फाट बनाते समय रंगभेदी नक्शे में उसर खाते की भूमि को सड़क में दिखाकर संक्रमणीय व असंक्रमणीय भूमिधर को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। वही ग्राम पंचायत की मूल्यवान भूमि को व्यापक क्षति पहुंचाने का मामला प्रकाश में आने पर निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। वही आइजी आरएस पोर्टल पर विकास निवासी हसनपट्टी का प्रार्थना पत्र 14 मई को डिफाल्टर होने पर सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देश के पालन नहीं करने पर लेखपाल राजू गौड़ मंडल पुनापार को निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया गुरुवार को दो लेखपालों पर कड़ी कार्रवाई करने के बाद तहसील पर हड़कंप मच गया राजस्व कर्मी स्थानीय कर्मचारी आपस में निलंबन की चर्चा करते रहे।

घाघरा नदी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत परिवार में मचा कोहराम।

घाघरा नदी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत परिवार में मचा कोहराम।

पुत्र को बचाने नदी में कूदे पिता दोनों की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव के झगरहवा पुरवा में सरयू नदी में डूब रहे पुत्र को बचाने के लिए पिता नदी में कूद पड़ा। पिता,पुत्र को तो नहीं बचा पाया, बल्कि पिता-पुत्र दोनों की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार पुत्र मोहनराम उम्र लगभग 35 वर्ष व उनका पुत्र किशन उम्र लगभग 12 वर्ष घर से लगभग 50 मीटर दूर नदी के किनारे भैंस चरा रहे थे। समय लगभग 2:45 बजे के करीब किशन शौच करने के लिए नदी किनारे गया और पैर फिसलने से नदी में डूबने लगा। पुत्र को बचाने के लिए पिता भी नदी में कुदा और उसकी भी मौत हो गई। मृतक सुनील कुमार घर पर ही रह कर खेती बारी करते थे। मृतक किशन कक्षा चार में पढ़ता था। वहीं पर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी से पिता व पुत्र के शव को बाहर निकाला। मृतक के पास 2 पुत्र एक पुत्री है। मृतक की पत्नी गायत्री का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मौके पर लेखपाल पंकज कुमार व पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

अध्यापक का मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल मंडल में फर्जी नियुक्ति पत्र देने पर पति-पत्नी गिरफ्तार।

अध्यापक का मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल मंडल में फर्जी नियुक्ति पत्र देने पर पति-पत्नी गिरफ्तार।

नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार तीन फरार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक को अध्यापक की मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल मंडल क्षेत्र में फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले पति पत्नी गिरफ्तार नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में दो गिरफ्तार तीन फरार।
जानकारी के अनुसार जयप्रकाश यादव निवासी हरईस्माइलपुर ने जीयनपुर कोतवाली पर 4 जनवरी वर्ष 2023 को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पुत्र मनोज यादव को अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपये लेकर मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल मंडल शिक्षा क्षेत्र में तैनाती का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। मनोज जब नियुक्ति के लिए विद्यालय पर पहुंचा तब फर्जी नियुक्ति का पत्र देने का मामला वर्ष 2017 में प्रकाश में आया वही नियुक्ति नहीं होने पर पैसा वापस मांगने लगा तब सरकार बनने पर नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर आनाकानी करने लगा। जिसके बाद मनोज कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी चांदमारी इमिलिया थाना सराय लखंसी जनपद मऊ व सीमा सेठ पत्नी मनोज कुमार निवासी चांदमारी इमिलिया थाना सरायलखंसी जनपद मऊ सहित पांच पर मुकदमा पंजीकृत कराया जिसके बाद 6 लाख 30 हजार रुपये वापस किया गया। आरोपी की तलाश में जूटे विवेचक ईमिलिया चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता ने पुलिस बल के साथ आरोपी पति पत्नी को बुधवार की शाम 7:15 बजे अलियाबाद कटाई तिराहे पर से गिरफ्तार कर लिया। वही तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार हैं।