Thursday, April 20, 2023

निवर्तमान महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू देवी ने निर्दल किया नामांकन।

निवर्तमान महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू देवी ने निर्दल किया नामांकन।

समाजवादी पार्टी से विरोध कर निर्दल किया निवर्तमान अध्यक्ष ने नामांकन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्दल किया नामांकन चौथी बार अध्यक्ष पद पर जीत का किया दावा।
गुरुवार को सगड़ी तहसील पर समाजवादी पार्टी से टिकट ना मिलने पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू देवी पत्नी सीताराम कांदू ने समर्थकों के साथ जोश खरोश के साथ नामांकन किया दाखिल वही चौथी बार परचम लहराने का दावा किया। वही निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू देवी के जेठ ओम प्रकाश कांदू वर्ष 1995 में निर्दल 172 मतों से विजई हुए वहीं वर्ष 2012 में उनके पति सीताराम कांदू ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद निर्दल जीतकर परचम लहराया। जिसके बाद उनकी पत्नी रेनू देवी वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की वहीं वर्ष 2023 में समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। चौथी बार महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर परचम लहराने का दावा किया और कहा कि पूर्व की भांति अन्य प्रत्याशियों की जमानत जप्त कर चुनाव जीतेंगे। इस दौरान राजेश जायसवाल,अरुण जायसवाल, रामपलट मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया,कौशल्या देवी, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment