खेत में बकरी चरा रहे युवक से मारपीट पर दर्ज हुआ एससी,एसटी का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा गांव में खेत में बकरी चरा रहे युवक से मारपीट व गाली-गलौज पर जीयनपुर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट व मारपीट का दर्ज किया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार का कठैचा गांव के निवासी दुर्गेश राम पुत्र रामनाथ निवासी कठैचा गांव में मंगलवार की सुबह खेत में बकरी चराने को लेकर अवनीष मिश्रा पुत्र लालचंद से कहासुनी के बाद जाति सूचक गाली देते मारपीट का तहरीर देकर आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर युवक की तलाश में जुट गई।
No comments:
Post a Comment