Friday, April 21, 2023

पत्नी ने पति व जेठानी पर दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा।

पत्नी ने पति व जेठानी पर दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा की मॉडर्न एरा गली की निवासी शिक्षिका ने अपने पति व जेठानी पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने  का दर्ज कराया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बा के मॉडर्न एरा गली की निवासी शिक्षिका प्रिया यादव पुत्री झारखंडे यादव जो मूल रूप से कंसरायपुर भदोही की निवासी हैं। जीयनपुर कस्बा में रहकर शिक्षण का कार्य करती हैं। गुरुवार की रात्रि 8:00 बजे अपने पति प्रदीप यादव पुत्र राजपति यादव व जेठानी पूनम पत्नी संजय यादव निवासी मुंशी भवन भदोही के ऊपर कमरे पर चढ़कर पति से न्यायालय में चल रहे मुकदमे में दबाव बनाने के लिए मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने तहरीर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

No comments:

Post a Comment