Saturday, April 15, 2023

आशादीप नर्सिंग कॉलेज पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

अजमतगढ़ में दर्जनों छात्राओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

आशादीप नर्सिंग कॉलेज पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में स्थित 
आशादीप नर्सिंग कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट अजमतगढ़ पर आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर दर्जनों छात्राओं ने किया रक्तदान।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर दिन में 2:00 बजे तक आशादीप नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी और अजमतगढ़ बाजार के लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही नगर पंचायत अजमतगढ़ चेयरमैन पद के प्रत्याशी अजय साहनी,विनोद सोनकर,रोशन वर्मा,सोहराब अहमद,गब्बर कनौजिया के साथ तीन दर्जन से अधिक विद्यालय की छात्राओं ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। वही चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार का कार्यक्रम बड़े पैमाने की आवश्यकता है। रक्तदान न सिर्फ दूसरों का जीवन बचाता है। बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को व्यक्ति के जीवन में बहुत फायदेमंद भी है वही आशादीप हॉस्पिटल के प्रबंधक राजदीप राय ने कहा कि रक्तदान इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरण जरूरी है आशादीप नर्सिंग कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के दर्जनों की संख्या में कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment