Wednesday, April 5, 2023

अजमतगढ़ बाजार में धूमधाम से मनाई गई निषाद राज की जयंती।

अजमतगढ़ बाजार में धूमधाम से मनाई गई निषाद राज की जयंती।

निषादराज जयंती पर नगर पंचायत प्रत्याशियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा भव्य रुप से  निकाला गया जुलूस।

डीजे के धुनों पर जमकर थिरकें युवा,जीयनपुर पुलिस रही मुस्तैद ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ कस्बा में मनाई गई निषादराज जयंती भव्य रूप से निकला जुलूस श्रीराम लखन सीता के साथ निषादराज की निकली झांकी कस्बा भ्रमण कर डीजे के धुन पर जयकारा लगाते थिरकते रहे नौजवान। अजमतगढ़ ताल सलोना के किनारे शिव मंदिर तट पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी निषादराज जयंती पर सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला एकत्रित हुए इस दौरान निषाद राज के व्यक्तित्व कृतित्व पर दर्जनों वक्ताओं ने प्रकाश डाला। वही निषाद राज ने भगवान श्रीराम की नैया पार लगाई भगवान राम के सहयोगी और उनके प्रिय निषाद राज के पद चिन्ह आदर्शों पर चलने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित किया गया शाम 4:00 बजे भगवान राम लखन सीता माता के साथ निषादराज की झांकी निकाली गई। इस दौरान डीजे के धुन पर अजमतगढ़ कस्बा,अम्मापार, इसरहा,ढेलुआ बंसतपुर,अहिरौली सहित अन्य स्थानों के सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला सम्मिलित हुए। 
वही श्रीराम व निषादराज के जयकारों से पुरा अजमतगढ़ कस्बा गुंजायमान हो उठा। झांकी अजमतगढ़ शिव मंदिर से निकलकर खंड विकास होते हुए नरैना मार्ग,गोगा साव भिखीसाव मार्ग,स्मिथ इंटर कॉलेज,गौरी शंकर नगर,मछली शहर होते हुए गुह्य निषाद राज की मूर्ति के पास आकर झांकी देर शाम को समाप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भू निषाद व रामाधार ने की वहीं संचालन सत्यदेव निषाद ने किया। जिसमें मुख्य रुप से अरविंद जायसवाल,बृजेश जायसवाल,अजय साहनी,शम्भू निषाद,अशोक  निषाद,मनोज निषाद,मुसाफिर साहनी,प्रिंस साहनी,कौशल पान्डेय,बहादुर निषाद,चंद्रमा निषाद,सहादुर निषाद,पप्पू निषाद,राधेश्याम कनौजिया, कैलाश,शत्रुघ्न,सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजेंद्र प्रसाद पटेल सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।वही निषाद समाज के सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment