ललिता साहनी को अजमतगढ़ नगर पंचायत से सपा का मिला टिकट ।
सपा का टिकट मिलने से समर्थकों में हर्ष।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने ललिता साहनी को प्रत्याशी घोषित किया वही सपा का टिकट मिलने से अजय साहनी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी शनिवार को समर्थकों के साथ करेंगे नामांकन।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर ललिता साहनी को प्रत्याशी घोषित किया वही ललिता साहनी पत्नी अजय साहनी के प्रत्याशी बनते ही अजमतगढ़ में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी अजय साहनी ने बताया कि शनिवार को समर्थकों के साथ नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर टिकट मिलने पर अजय साहनी को खुशी का इजहार किया वही अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का दावा किया खुशी व्यक्त करने में मुख्य रूप से जगदीश यादव,रामप्रकाश सोनकर, अनुराग यादव,संतोष कुमार,शिवसागर यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment