जान से मारने की धमकी दर्ज हुआ मुकदमा।
अखंड प्रताप सिंह के निजी गनर पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह के निजी गनर व करीबी पर घर में डकैती डालकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार अभय सिंह पुत्र देवराज सिंह निवासी भटौली थाना जीयनपुर ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर गांव के पड़ोसी संतोष सिंह पुत्र रामसमुझ सिंह जो अखंड प्रताप सिंह का निजी गनर व करीबी हैं पर मंगलवार की रात्रि में छत पर चढ़कर हाथ में लोहे की रॉड लेकर घर में डकैती डालकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया वहीं पूर्व में भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। जिसके ऊपर थाना तरंवा व जीयनपुर और राजेसुल्तानपुर में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्जकर आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई।
No comments:
Post a Comment