उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश में शिक्षा के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है::एके शर्मा
मॉडर्न एरा हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में जुटे दिग्गज।
मॉडर्न एरा के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित मॉडर्न एरा हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शनिवार की शाम 6:30 बजे मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश में सरकार बनी है तब से शिक्षा की नई अलख जगी है। उसी का परिणाम है कि आज ऐसे शिक्षण संस्थान स्थापित हो रहे हैं। आज बच्चे पढ़ने की तरफ ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम चला है कि इस शिक्षण संस्थान से आजमगढ़ जिले के होनहार विद्यार्थी निकले है। ऐसे शिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहित करना होगा। समाज को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों की बेरोजगारी की वजह से भी अपराध बड़े थे। अब पूर्वांचल सहित पूरे राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश का औद्योगिकरण होने जा रहा है। उद्योगों में काम करने के लिए हुनरमंद नौजवानों की आवश्यकता होगी। इसके लिए पूरे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को खूब मेहनत करना होगा। प्रदेश की आर्थिक क्रांति होने वाली है। अभी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33.50 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ। इससे जिले और कस्बों और गांवों तक का विकास होगा।प्रदेश के विद्यार्थी पूरी लगन और मेहनत से शिक्षा प्राप्त करे। इस संस्थान के छात्र व छात्राएं होनहार बनकर निकले इसके लिए में हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।वही इस कार्यक्रम में आजमगढ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा का स्वागत किया और शिक्षा के प्रति पूरा ध्यान देने को छात्रों को कहा उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार व भारत के प्रधानमंत्री मोदी सरकार की तारीफ की। वही कार्यक्रम में एके शर्मा ने संस्थान के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें आजमगढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सीबीएसई 10 वीं की छात्रा राजश्री मिश्रा व छठवां स्थान प्राप्त करने वाली आशु चौधरी को वहीं राष्ट्रीय बैडमिंटन खेल अंपायर बनी वैष्णवी अवनी राय को सम्मानित किया। विद्यालय के विकलांग छात्र शारिब को एक लाख रुपये और इलेक्ट्रिक साईकिल देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य रूप कार्यक्रम में पधारें क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,विद्यालय की प्रधानाचार्य पल्लवी राय, प्रबंधक मुकुंद राय,सन्तोष सिंह टीपू,हरैया प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय,अंजना सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिन्टु,सगड़ी विधायक डॉ0एच.एन सिंह पटेल,उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह,सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला,जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय, ईओ अमित यादव,एकलाख अहमद,राजू यादव,आलोक प्रजापति सहित विद्यालय की छात्र और छात्राएं व अभिभावक व शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment