बिजली का करंट से विवाहिता की मौत परिजनों में कोहराम।
सफाई कर्मी की पत्नी की करेंट से मौत परिजनों में कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर निवासी विवाहिता की बिजली के करेंट से मौत परिजनों में मचा कोहराम सफाई कर्मी की पत्नी की करेंट से हुई मौत पुलिस को बिना सूचना के किया अंतिम संस्कार।
जानकारी के अनुसार कंजरा दिलशादपुर निवासी पुष्पा पत्नी समरजीत राम की शुक्रवार की दोपहर में खेत से काम कर के घर में जैसे ही आई पंखे का तार लगाने बोर्ड पर गई उसको उसी समय करंट से पुष्पा गिर पड़ी कुछ देर बाद परिजनों ने देखा आनन-फानन में पंखे का तार निकालकर उपचार हेतु कंजरा दिलशादपुर बाजार प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पास तीन पुत्र है सबसे छोटा बच्चा लगभग 2 साल का है मौत की सूचना पाकर पूरा घर गांव शोक में डूब गया परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका का पति समरजीत नगर पंचायत अजमतगढ़ में सफाई कर्मी का कार्य करते हैं सूचना पर भीड़ जुट गई। वही परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार दोहरीघाट में कर दिया।
No comments:
Post a Comment