क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह किया स्वागत।
जीयनपुर में बंदना सिंह,अभिषेक राय व ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया जोरदार स्वागत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जैसे ही आजमगढ़ जनपद की सीमा में प्रवेश किए तो महुला से ही उनका स्वागत फूल मालाओं ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान महुला,लाटघाट, रजादेपुर,जीयनपुर,अंजान शहीद, बनकट आदि स्थानों पर उनका भभ्य स्वागत किया गया। पहली बार शिर्ष नेतृत्व ने उन्हें गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया तो भाजपा कार्यकर्ताओं में क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से हर्ष है। वही जीयनपुर बाजार में उन्होंने स्वागत के दौरान कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी संगठन को मजबूत करने की संगठन को मजबूती मिलें इसके लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए नगर पंचायत और लोकसभा के चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ने एव सभी सीटों को जीतने का गुरु मंत्र देते हुए पूरी ताकत लगाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा ही कर सकती है। जिस तरह से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक क्षेत्र का विकास मजबूती से कर रही है। जिससे विपक्ष घबराया हुआ है। भाजपा सरकार गरीबो किसानों मजदूरों के लिए तेजी से काम कर रही है। और प्रदेश उत्तम प्रदेश की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है। बिजली सड़क निवेश बेहतर हुए है। भय और भ्रष्टाचार पर सरकार द्वारा लगाम लगाया जा रहा है। जिसमें लोग काफी खुश है। कानून का राज स्थापित हुआ है। जो लोग पूर्व की सरकार में डरे सहमे हुए थे। आज इस सरकार में आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। योगी राज में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधी पनाह मांग रहें है। योगी राज में जो भी अपराधी है वह बक्से नही जायेगे। इस दौरान स्वागत समारोह में जीयनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह,मनीष मिश्रा,पूर्व विधायक बंदना सिंह,युवा नेता अभिषेक राय,अतुल राय,ज्ञानेंद्र मिश्रा, यशवंत सिंह,विवेक सिंह सोनू,अरुण सिंह,अरबिंद जायसवाल,राधेश्याम सिंह खटालू,संदीप सिंह,प्रवीण राय, सिद्धनाथ राय,रितेश यादव,भोलू राय,सत्यम चौबे,विवेक राय, हिमांशु जायसवाल,सन्तोष जायसवाल,आलोक चौरसिया आदि लोगो ने स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment