Friday, April 7, 2023

सार्ट सर्किट से लगी आग से 8 बीघा गेंहू जलकर राख।

सार्ट सर्किट से लगी आग से 8 बीघा गेंहू जलकर राख।

ग्रामीणों के सहयोग से बुझाई गयी आग।

पिच मार्ग बनी सहारा अन्यथा होता बड़ा नुकसान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नारायनपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण तीन किसानों सहित अन्य छोटे किसानों के कुल 8 बीघा से ऊपर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिसमें महेश चौहान,देवता सिंह,अमरेश चौहान आदि के खेत मे खड़ी फसल जलकर राख हो गई। वही दोपहर में आग उस समय देखते ही देखते खेतो को चपेट में ले लिया जब पछुवाँ हवा काफी तेज बह रहा था। उसी समय बिजली अचानक आयी और तार से चिंगारी निकली जिससे आग लग गयी। ग्रामीणों ने लाठी डंडा आदि लेकर दर्जनों की संख्या में जुटकर किसी तरह से आग पर काबू पाया पर फायर बिग्रेट नही पहुंची। वही अमुवारी नरायनपुर, टेकन गाढ़ा सम्पर्क मार्ग बीच मे बाधा बन गया अन्यथा गांव की आबादी को चपेट में आग ले लेती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।जिससे गांव के लोग जुटकर आग पर काबू पा लिया जिससे अन्य किसानों के खेत तक आग नही पहुंच सकी।

No comments:

Post a Comment