1962 पर कीजिए कॉल एंबुलेंस पशुओं के इलाज के लिए पहुंचेगी घर।
अजमतगढ़ पशु विभाग को दो एंबुलेंस जिला प्रभारी व रीजनल प्रभारी ने किया सुपुर्द।
अजमतगढ में पशुओं के इलाज के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर पशु विभाग को जिला प्रभारी व रीजनल मैनेजर ने दो एंबुलेंस किया सुपुर्द 1962 पर कीजिए कॉल पशुओं के इलाज के लिए एंबुलेंस पहुंचेगी घर,प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना के तहत अजमतगढ़ खंड विकास में पशुओं के इलाज के लिए निशुल्क सेवा हुई शुरू। सोमवार को अजमतगढ़ खंड विकास पर भव्य रुप से समारोह पूर्वक पशुओं के इलाज के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। सी एम आर आई ग्रीन हेल्थ सर्विस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना के तहत पशुओं के इलाज के लिए दो एंबुलेंस अजमतगढ़ खंड विकास पर पशु विभाग को सुपुर्द की गई 1962 पर कॉल कीजिए और पशुओं के इलाज के लिए एंबुलेंस पहुंचेगी आपके घर पशुओं को निशुल्क सुविधा शासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके तहत एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा प्रत्येक एंबुलेंस में पायलट डॉक्टर टेक्नीशियन सहित सीजर औजार दवा से परिपूर्ण एंबुलेंस निशुल्क रूप से उपलब्ध कराई गई वीरेंद्र यादव जिला प्रभारी रीजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह ने अजमतगढ़ खंड विकास को दो एंबुलेंस सुपुर्द किया जिसने निशुल्क सेवा अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र में शुरू की निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू होने से अजमतगढ़ खंड विकास के पशुपालकों में प्रसन्नता है। वही शनिवार को एंबुलेंस अजमतगढ़ पहुंच गई थी सोमवार से जिसमें सुचारू रूप से कार्य शुरू किया गया।
No comments:
Post a Comment