कटाई अलीमुद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।
विजेता छात्र-छात्राओं को ग्राम प्रधान ने स्टडी टेबल और चेयर देकर किया पुरस्कृत।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 73 बच्चे हुए सम्मिलित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटाई अलीमुद्दीनपुर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को ग्राम प्रधान ने स्टडी टेबल व चेयर देकर किया सम्मानित।
जानकारी के अनुसार रविवार को कटाई अलीमुद्दीनपुर पर सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 73 छात्र व छात्रा सम्मिलित हुई दो प्राथमिक विद्यालय और गांव के बच्चे सम्मिलित हुए जिनमें पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक का अलग-अलग सामान्य ज्ञान की परीक्षा कराई गई वही ग्राम प्रधान पवन यादव ने प्रत्येक कक्षा के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। जिनमें कक्षा एक से लेकर पांचवी तक विजेता छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरस्कार स्टडी टेबल और चेयर देकर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार में स्टडी टेबल देकर बच्चों का उत्साहवर्धन बढ़ाया गया वहीं तृतीय पुरस्कार में बॉटल और जमेट्री बॉक्स देकर बच्चों को उत्साहित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में मुख्य रूप से हर्षित यादव,आदर्श यादव, हर्षिता,आरव,दृष्टि राय,मृदुल, यानस,हंसराज,ज्योति आदि छात्र छात्राओं को ग्राम प्रधान पवन यादव व प्रधानाध्यापक हरेंद्र प्रसाद के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया पुरस्कार पाकर विजेता छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। वही ग्राम प्रधान की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहना की प्रधानाध्यापक हरेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों की मानसिक वृद्धि के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित होने की कला का विकास होता है।इस दौरान मुख्य रूप से संतोष यादव,दिनकर, मनोज यादव,निरंजन,रविंद्र आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment