Thursday, March 9, 2023

आजमगढ़ का बेटा भारत- बांग्लादेश मैत्री दिव्यांग क्रिकेट मैच का बना हिस्सा।

आजमगढ़ का बेटा भारत- बांग्लादेश मैत्री दिव्यांग क्रिकेट मैच का बना हिस्सा।

भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट का हिस्सा बना आजमगढ़ का बेटा।

भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयन होने पर परिवार व जनपद में खुशी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के धौराहरा निवासी आदिल पुत्र खालिद का भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ चयन भारत-बांग्लादेश दिव्यांग मैत्री क्रिकेट के बने हिस्सा परिवार गांव व जनपद में खुशी। मोहम्मद आदिल पुत्र खालिद निवासी धौराहरा जो बचपन में क्रिकेट खेलते समय अपना दोनों पैर गवां चुके है। क्रिकेट के प्रति दीवानगी से भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयनकर्ताओं ने किया शामिल गुजरात के लाल भाई स्टेडियम सूरत में 9 से 11 मार्च तक आयोजित भारत बनाम बांग्लादेश मैत्री दिव्यांग 20-20 मैच में 15 खिलाड़ियों में चयन हुआ। भारतीय टीम ने पहले मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया जिसमें मोहम्मद आदिल ने खेला नहीं पर टीम के हिस्सा रहे। मोहम्मद आदिल बचपन में क्रिकेट खेलने के दौरान गिर पड़े जिससे दोनों पैर में चोट आई और दोनों पैर को गवा बैठे जिसके बाद भी उनकी क्रिकेट के प्रति दीवानगी स्थानीय व जनपद स्तर पर अंडरम क्रिकेट व कमेंट्री के लिए मशहूर रहे। वही मध्यप्रदेश के भोपाल में सीरीज के दौरान उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ नाबाद 83 रन बनाए वह पूरी सीरीज में 150 रन बनाने पर चयनकर्ताओं ने उनका भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयन किया। जिसको लेकर उत्साहित आदिल घर से 4 मार्च को अपने माता-पिता की अनुमति से गुजरात के लाल भाई स्टेडियम सूरत में भारत- बांग्लादेश मैत्री दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए निकले। उनके चयन की सूचना के बाद पूरा परिवार गुरुवार को होने वाले खेल में भारत की जीत की दुआ कर रहा था। टीम के 11 खिलाड़ी में शामिल नहीं होने के बाद भी भारतीय टीम के जीत पर उत्साहित आदिल ने फोन कर अपने परिजनों को जीत की सूचना दी। वही उनके परिवार में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने बधाई दी। आदिल के पिता मोहम्मद खालिद व माता आसमा खातून भाई साजिद और उनकी पत्नी सादिया और उनके दो बच्चे पिता की उपलब्धि पर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। वहीं आसपास के लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिसमें मुख्य रुप से वसीम मोहम्मद अबरार पूर्व प्रधान जाबिर, ग्राम प्रधान आफताब ऐतेश्याम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment