जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जामेंतुल बनात निवासी पंकज यादव पुत्र रामदेव यादव की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा।
जानकारी के अनुसार पंकज यादव रामदेव यादव ने वर्ष 2020 में शाहिल यादव पुत्र संतविजय यादव निवासी जामेंतुल बनात को 6 लाख रुपए स्टांप पेपर पर रिजवान पुत्र मुल्तान आरिफ पुत्र मंजू की गवाही के बाद जल्द ही वापस करने के आश्वासन पर उधार दिया गया। जिसके बाद पैसा वापस नहीं मिलने पर जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर पैसा नहीं देने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने शाहिल यादव पुत्र संतविजय यादव पर धारा 406 के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया।
No comments:
Post a Comment