Sunday, March 19, 2023

व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक जीयनपुर थाने पर दर्ज हुआ मुकदमा।

व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक जीयनपुर थाने पर दर्ज हुआ मुकदमा।

मुंबई से पति ने व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक जीयनपुर थाने पर दर्ज हुआ मुकदमा।

मुस्लिम महिला अधिकार सुरक्षा अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नथ्थूपुर निवासी मुस्लिम महिला को मुंबई से पति ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक दिया जीयनपुर थाने पर दी तहरीर मुस्लिम महिला अधिकार सुरक्षा अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार उम्मे  ऐमना  पुत्री अब्दुल हसीब निवासी नथ्थूपुर थाना जीयनपुर ने जीयनपुर थाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सुहेल पुत्र सुखई निवासी उस्मानपुर पटहेरवा जनपद कुशीनगर के साथ नवी मुंबई में 26 मई वर्ष 2016 को धूमधाम से हुआ। जिसके पास एक तीन साल की पुत्री भी है कुछ दिन पूर्व मुंबई में पति ने उम्मे ऐमन को घर से मारपीट कर निकाल दिया मायके नथ्थूपुर पहुंची महिला जिसको फोन पर बार-बार जान से मारने की धमकी पति के द्वारा दी जा रही थी। वही 4 फरवरी वर्ष 2023 को पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर पति ने तीन बार तीन तलाक का संदेश भेजकर तीन तलाक दिया थाने पर पहुंची महिला की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पान्डेय ने 498a,323,504,506 व 3/4 मुस्लिम महिला अधिकार सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment