जमशर ग्राम प्रधान चुनाव की होगी पुनः मतगणना।
जमशर ग्राम प्रधान चुनाव की 21 अप्रैल को होगी मतगणना।
मतगणना को लेकर प्रधान की दावेदार सविता राय उत्साहित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक के जमशर गांव के संपन्न हुए ग्राम प्रधान चुनाव की मतगणना फिर से होगी, इसके लिए कोर्ट ने आगामी 21 अप्रैल की तारीख तय की है। बता दें कि यहां पर एक वोट के अंतर से हार-जीत हुई थी। परिणाम घोषित होने के बाद दूसरा पक्ष तहसील न्यायालय में दोबारा मतगणना कराए जाने के लिए याचिका दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर अब दोबारा इस गांव की मतगणना कराई जाएगी।
जमशर गांव में 19 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था और 2 मई 2021 को मतगणना हुई थी। मतगणना में जमशर ग्राम सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी सविता पत्नी रामाश्रय राय 582 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं और रंजना राज पत्नी मनीराम 583 मत पाकर विजई हुई थी। जीत- हार के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर रहा। सविता द्वारा कई बार रिकाउंटिंग के लिए कहा गया पर काउंटिंग न कराकर आनन- फानन में विजेता की घोषणा कर दी गई। इस मामले को लेकर सविता ने तहसीलदार कोर्ट सगड़ी में याचिका दाखिल किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने जमशर गांव की 21 अप्रैल 2023 को अजमतगढ़ सभागार में पुन: मतगणना कराने का आदेश दिया है। पंचायत चुनाव में कुल सात प्रत्याशी मैदान में रहे। कुल 3234 मतदाताओं में से 1847 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना के दौरान 92 मत खारिज किए गए और 1755 मत ही मान्य हुआ। जिसमें रंजना राज को 583, सविता राय को 582, कौशल्या को 238, ममता को 224, शैलेश को 67, अनुराधा को 28 और सरिता को 33 मत मिले थे। वहीं दो साल बाद मतगणना के आदेश पर सविता राय पत्नी रामाश्रय राय उत्साहित हैं। वही रामाश्रय राय अपने जीत के प्रति आशान्वित हैं उनके समर्थकों में मतगणना के आदेश पर खुशी की लहर है।
No comments:
Post a Comment