Monday, March 20, 2023

जीयनपुर थाने पर त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक।

चैत्र नवरात्रि व रमजान माह को लेकर जीयनपुर कोतवाली पर हुई पीस कमेटी की बैठक।

जीयनपुर थाने पर त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर चैत्र नवरात्र रमजान माह त्यौहार को लेकर थाने पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक जीयनपुर कोतवाल ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रेम और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली परिसर में सोमवार की शाम 5:00 बजे पीस कमेटी की बैठक रखी गई। जिसमें जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा की आगामी चैत्र नवरात्रि व रमजान माह शुरू होने जा रहा है। दो धर्मों का पवित्र माह शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर सभी लोग आपसी प्रेम सद्भाव बनाए रखते हुए अपने अपने धर्म के अनुसार अपना त्योहार मनाए अगर पूरे क्षेत्र में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो पुलिस को तत्काल सूचना दें। ताकि पुलिस तत्परता से उसका निदान कर सकें l उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार आता है तो आपसी प्रेम सद्भाव के साथ मनाया जाता है। उसी प्रकार इस त्योहारों को भी आप लोग अपने अपने ढंग से मनाए। इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों से समस्या की जानकारी ली गई व उनसे सुझाव मांगे बैठक में। मुख्य रूप से मोहम्मद उमर, मोहम्मद शहाबुद्दीन,अनवर, अब्दुल मुस्तफा,शुभम वर्मा,अभिषेक सिंह,छोटेलाल, अनवार अहमद,राजेश राय,जुल्फिकार, रामविनय,ज्ञानेंद्र मिश्र,नेहाल मेंहदी,यशवंत सिंह,अखिलेश मौर्या,बेचू प्रधान,रविंद्र चौहान, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment