युवती को मोबाइल देने पर हुई मारपीट नौ लोगों का शांति भंग में हुआ चालान।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी गांव का मामला ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी गांव में रविवार की देर रात युवती को मोबाइल देने की बात पर हुई मारपीट सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने पहुंचकर मुकदमा दर्जकर दोनों पक्षों से नौ लोगों का शांतिभंग में किया चालान।
जानकारी के अनुसार कुदारन तिवारी गांव में रविवार की रात को युवती को मोबाइल गांव के ही युवक के द्वारा देने की सूचना पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। वही युवक श्रवण कुमार पुत्र ओम प्रकाश व युवती के परिजन आपस में कहासुनी के बाद भिड़ गए जिसमें युवती व युवक को चोट आई वहीं सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाने पहुंची जिसके बाद दोबारा गांव में विवाद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को देर रात में जीयनपुर थाने लेकर आई वही दोनों पक्षों के परिजन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दोनों पक्षों से 9 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। जिसमें सात महिलाओं इंदु पत्नी माता प्रसाद,तारा पत्नी रामजीत, शकुंतला पत्नी ओंकार,शकुंतला पत्नी वीरेंद्र,नीतू पत्नी गुलशन, ललिता पत्नी नागेंद्र,सुशीला पत्नी सोहन के युवक श्रवण कुमार पुत्र ओमप्रकाश वहीं दूसरे पक्ष से वीरेंद्र कुमार पुत्र विजय बहादुर के ऊपर जीयनपुर एस आई रामगोपाल त्यागी ने 107, 16 की कार्रवाई के पश्चात सभी का शांति भंग में चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment